Wednesday, June 7, 2023

देशभर में मनाया गया EARTH HOUR, 1 घंटे तक छाया अंधेरा

नई दिल्ली: अर्थ आवर डे पर शनिवार की शाम एक घंटे के लिए पूरे देश में बत्ती गुल की गई। दफ्तरों, सरकारी आवास, कार्यालयों, धार्मिक स्थलों और राष्ट्रीय धरोहरों की लाइटें बंद की गई। वहीं आम लोगों ने भी अपने-अपने घरों में बिजली का इस्तेमाल नहीं किया। आपको बता दें, हाल साल वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर संस्था द्वारा दुनिया में अर्थ आवर मनाया जाता है। इसे हर साल मार्च के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है। इस साल 25 मार्च को रात साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच अर्थ आवर मनाया गया।

राजस्थान

जयपुर में मुख्यमंत्री निवास में भी EarthHour के उपलक्ष्य में रात 8.30 बजे से रात 9.30 बजे तक एक घंटे के लिए लाइटें बंद कर दी गई थी।

मध्य प्रदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छिंदवाड़ा में अंचल कुंड धाम का दौरा किया साथ ही वहां पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे ।

लखनऊ

आपको बता दें, लखनऊ के राजभवन में रात 8.30 बजे से रात 9.30 बजे (एक घंटे ) के लिए लाइटें बंद कर दी गईं और EarthHour मनाया गया।

अक्षरधाम

EarthHour के उपलक्ष्य में दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर में रात 8.30 बजे से रात 9.30 बजे तक लाइटें बंद कर दी गई थी।

मार्च महीने में होता है आयोजन

हर साल वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर संस्था ने दुनिया में अर्थ आवर का आयोजन किया। इसे हर साल मार्च के अंतिम शनिवार को मनाते हैं। इस साल 25 मार्च को रात 8:30 बजे से 9:30 बजे के बीच सेलिब्रेट किया जाता है।

सिडनी में पहली बार बंद हुई थी लाइटें

2007 में 31 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में अर्थ आवर का पहली बार आयोजन किया गया था। इसका मकसद ऊर्जा की खपत को बचाना है और प्रकृति को सुरक्षा करना है।

 

 

दिल्ली का अगला मेयर, गुजरात चुनाव और फ्री रेवड़ी, मनीष सिसोदिया ने बताए सारे राज!

India News Manch पर बोले मनोज तिवारी ‘रिंकिया के पापा’ पर डांस करना सबका अधिकार

Latest news