Droupadi Murmu Oath:
नई दिल्ली। देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के लिए नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन से संसद भवन के लिए रवाना हो चुके है। कुछ ही देर में संसद भवन पहुचेंगे। जहां पर उनका स्वागत उपराष्ट्रपति नायडू और प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। इसके बाद सेंट्रल हॉल में द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।
राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर कोविंद ने किया स्वागत
द्रौपदी मुर्मू देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली पहली आदिवासी और दूसरी महिला होंगी। इसी बीच वो राष्ट्रपति भवन पहुंची है। जहां पर निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पत्नी सविता कोविंद के साथ स्वागत किया है। उन्होंने गुलदस्ता देकर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का स्वागत किया है।
राजघाट पहुंचकर बापू को दी श्रद्धांजलि
द्रौपदी मुर्मू आज भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाली है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा उनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसी बीच निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह राजघाट पहुंची। जहां पर उन्होंने महात्मा गाँधी को श्रद्धाजंलि अर्पित की है।
ठीक इस समय लेंगी शपथ
द्रौपदी मुर्मू सुबह 10:15 बजे भारत के 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। जिसके बाद करीब 10 बजकर 20 मिनट पर नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भाषण होगा।
पूरा कार्यक्रम-
10 :03 – निर्वाचित और निवर्तमान राष्ट्रपति का काफ़िला संसद भवन पहुंचेगा संसद के गेट नम्बर 5 पर , गेट पर दोनों उतर कर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य लोगों के साथ सेंट्रल हॉल की तरफ़ रवाना होगा
10:10 – सभी सेंट्रल हॉल में पहुंचेंगे और राष्ट्र गान होगा
10:15 – शपथ ग्रहण होगा
10:20 – नई राष्ट्रपति का भाषण होगा
10:45 – नई और निवर्तमान राष्ट्रपति संसद से वापस राष्ट्रपति भवन की ओर रवाना होंगे
10:50 – राष्ट्रपति भवन फोरकोर्ट में हैडिंग ओवर सेरेमनी होगी
11:00 – निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की राष्ट्रपति भवन से विदाई होगी