Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • राष्ट्रपति चुनाव : NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

राष्ट्रपति चुनाव : NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

नई दिल्ली, दिल्ली में आज NDA की राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंच चुकी हैं. जहां कल मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी. इसी बीच NDA प्रत्याशी मुर्मू से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुलाकात की. बता दें, कुछ ही देर पहले द्रौपदी मुर्मू से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी […]

Draupadi murmu
inkhbar News
  • Last Updated: June 23, 2022 15:43:51 IST

नई दिल्ली, दिल्ली में आज NDA की राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पहुंच चुकी हैं. जहां कल मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी. इसी बीच NDA प्रत्याशी मुर्मू से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुलाकात की. बता दें, कुछ ही देर पहले द्रौपदी मुर्मू से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुलाकात की थी. जहां दिल्ली पहुंचते ही उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर काफी भव्य स्वागत भी हुआ था. मुर्मू के स्वागत में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. वीरेंद्र कुमार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. बता दें, द्रौपदी मुर्मू अगर राष्ट्रपति चुनाव जीतती हैं तो वह देश की आदिवासी समूह की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी. इतना ही नहीं प्रतिभा पाटिल के बाद वह देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति भी होंगी।

कल करेंगी नामांकन

बताया जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू 24 जून यानि कल एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन करेंगी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी अपना शक्ति प्रदर्शन कर सकती है। जिसमें कई बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल हो सकते है।

नवीन पटनायक का मिला समर्थन

बता दें कि बीजू जनता दल अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट कर राज्य विधानसभा के सभी सदस्यों से अनुरोध किया हैकि वे 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू को वोट दें। जानकारी के मुताबिक फिलहाल पटनायक इटली की यात्रा पर गए पटनायक है। उन्होंने मुर्मू को ओडिशा की बेटी बताते हुए लोगों से उनका समर्थन करने की अपील की है।

द्रौपदी मुर्मू को जानिए…

द्रौपदी मुर्मू के सफर की बात करें तो उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ओडिशा में पार्षद बनने के साथ की थी। साल 1958 में 20 जून को जन्मी द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में भाजपा और बीजू जनता दल गठबंधन की सरकार के दौरान, 2000-2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार और 6 अगस्त, 2002 से मई तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री के पद पर रही थीं। इसके अलावा साल 2000 और 2004 में ओडिशा की पूर्व मंत्री और रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से द्रौपदी विधायक भी रही हैं। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल भी बनी थीं।

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें