Thursday, March 16, 2023

धर्मेंद्र प्रधान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कर्नाटक चुनाव के लिए बनाए गए BJP के प्रभारी

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। पार्टी ने आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को कर्नाटक में चुनाव प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया है। उनके साथ ही तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष के अन्नामलाई को राज्य में सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि इस साल के अंत में कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होना वाला है।

सिक्किम में भी पार्टी संगठन में फेरबदल

कर्नाटक के साथ ही बीजेपी ने सिक्किम में भी पार्टी संगठन में बड़े फेरबदल किए हैं। सिक्किम में पार्टी ने डीआर थामा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही पार्टी के विधायक एनके सुब्बा को विधायी पार्टी नेता बनाया गया है। वहीं, विधायक डीटी लेपचा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

IND vs AUS: न्यूजीलैंड के बाद अब ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत, जानिए पूरा शेड्यूल

IND vs AUS: गिल नहीं ये खिलाड़ी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कप्तान रोहित का बनेगा ओपनिंग पार्टनर

Latest news