मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वहीं सुबह और शाम के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
नई दिल्ली: दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्रों में अब दिन के समय हल्की धूप निकलने लगी है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल रही है। हालांकि रात में ठंड का असर अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद में दिन के समय हल्की धूप खिली रहेगी।
हालांकि इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वहीं सुबह और शाम के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा इन इलाकों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी, जिससे ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश के बाद क्षेत्र में ठंड का असर एक बार फिर बढ़ सकता है। हालांकि इसके कुछ दिनों बाद मौसम में थोड़ा सुधार होने और ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि गुना, अशोकनगर, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी और छतरपुर जैसे जिलों में घना कोहरा छा सकता है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन और रायसेन सहित कई अन्य जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर रह सकता है।
बिहार में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने और दोपहर में धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें: भारतीय सेना की ताकत में हुआ इजाफा, लॉन्च किया M-Sigma ऐप