Congress President Election: कांग्रेस में अब खड़गे VS थरूर, किसके साथ गांधी परिवार?

Congress President Election:

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अब स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। कई दिनों से चल रही सियासी उठापटक के बीच आज वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे और मल्लिकार्जुन खड़गे का प्रस्तावक बनेंगे।

नामांकन का आज आखिरी दिन

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन का आज आखिरी दिन है। चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने आज सुबह संभावना जताई थी कि तीन नेता अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। जिसमें दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर का नाम शामिल था। लेकिन अब दिग्विजय के ऐलान के बाद मुकाबला किसके बीच होगा, ये स्थिति साफ हो गई है।

खड़गे और थरूर के बीच मुकाबला

दिग्विजय सिंह के चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी मैदान में नजर आ रहे हैं। एक ओर राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे हैं और दूसरी ओर केरल के तिरवंतुपुरम से लोकसभा सांसद शशि थरूर हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आज ही नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

गांधी परिवार का आशीर्वाद किसे?

कांग्रेस पार्टी में सर्वशक्तिमान यानि गांधी परिवार अध्यक्ष चुनाव में किस उम्मीदवार को समर्थन देंगे, इसे लेकर भी स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट है। गांधी परिवार की इस पद को लेकर पहली पसंद अशोक गहलोत थे, लेकिन राजस्थान विधायक दल प्रकरण के बाद वह पीछे हट गए। इसके बाद बताया गया कि दिग्विजय सिंह गांधी परिवार के समर्थन से अपनी दावेदारी पेश करेंगे, लेकिन आज उन्होंने भी पीछे हटने का ऐलान कर दिया। अब माना जा रहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे को गांधी परिवार कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में देखना चाहता है। दूसरी तरफ शशि थरूर जी-23 गुट की तरफ से चुनाव में ताल ठोकेंगे। उनका समर्थन सांसद मनीष तिवारी ने भी किया है।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Latest news