Sunday, April 2, 2023

Congress President Election: दिग्विजय सिंह भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव? दिया ये संकेत

Congress President Election:

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। सियासी गलियारों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अध्यक्ष बनने को लेकर चर्चा तेज है। वहीं, केरल से लोकसभा सांसद शशि थरूर भी चुनाव में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं।

दिग्विजय सिंह बनेंगे अध्यक्ष!

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि पार्टी में कोई भी चुनाव लड़ सकता है। किसी के लिए कोई रोक नहीं है और न ही किसी को जबरदस्ती चुनाव के लड़ने के लिए कहा जाएगा। दिग्विजय ने कहा था कि पहले भी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर के रहे हैं।

गहलोत देंगे CM पद से इस्तीफा?

बता दें कि कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए सबसे मजबूत दावेदारी अशोक गहलोत की नजर आ रही है। वो अभी राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने कहा था कि पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का नियम सिर्फ सरकार पर लागू होता है, संगठन पर नहीं। इसे लेकर बाद में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि सरकार और संगठन हर जगह पर यही नियम लागू होगा।

अशोक गहलोत ने ये कहा?

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा है कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वो उसे निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। गहलोत ने इसके साथ ही ये भी कहा था कि एक व्यक्ति, एक पद का नियम मुख्यमंत्री पद के दायरे में नहीं आता है। उनके इस बयान से ये माना जा रहा है कि वो कांग्रेस अध्यक्ष और राजस्थान के मुख्यमंत्री दोनों पद पर रहना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें-

Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने पुतिन को ऐसा क्या कह दिया कि गदगद हो गया अमेरिका

Raju Srivastava: अपने पीछे इतने करोड़ की संपत्ति छोड़ गए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव

Latest news