Saturday, March 18, 2023

छपरा: पिटाई से घायल हुए एक और शख्स की मौत, मुबारकपुर में हालात तनावपूर्ण

छपरा। बिहार के छपरा मॉब लिचिंग मामले में घायल हुए एक और शख्स की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। बता दें कि मामले में एक शख्स की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं, अभी एक शख्स घायल अवस्था में अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

इलाके में स्थिति तनावपूर्ण

बताया जा रहा है कि एक और शख्स की मौत की खबर सामने आने के बाद से ही मुबारकपुर सहित पूरे इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। फिलहाल गांव में धारा 144 लगी हुई है। वहीं, गृह विभाग के निर्देश के बाद इलाके में इंटरनेट सेवाओं को 10 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

जानिए क्या है ये पूरा मामला?

गौरतलब है कि मुबारकपुर के मुखिया पति विजय यादव ने गुरुवार शाम 3 युवकों को अपने फार्म हाउस पर बंधक बना लिया। मुखिया ने युवकों पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए हाथ-पैर बांधकर उनकी लाठियों से जमकर पिटाई की। इस दौरान अमितेश कुमार सिंह नामक युवक की मौत हो गई। वहीं, राहुल कुमार सिंह और आलोक कुमार सिंह की हालत अभी गंभीर है। उनका पटना के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद दूसरे पक्ष के लोग उग्र हो गए।

कारगिल युद्ध के साजिशकर्ता थे मुशर्रफ, 1965 में भारत के खिलाफ लड़े थे युद्ध

Parvez Musharraf: जानिए क्या है मुशर्रफ-धोनी कनेक्शन, लोग क्यों करते हैं याद

Latest news