Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • EVM हैक करके 50 हजार वोटर्स बढ़ा दिया! कांग्रेस की करतूतों पर अपने आखिरी प्रेस कांफ्रेस में भावुक हुए मुख्य चुनाव आयुक्त

EVM हैक करके 50 हजार वोटर्स बढ़ा दिया! कांग्रेस की करतूतों पर अपने आखिरी प्रेस कांफ्रेस में भावुक हुए मुख्य चुनाव आयुक्त

दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। अपने आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अपने ऊपर लगे आरोपों पर भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर EVM में छेड़छाड़ करके 50 हजार वोटर्स बढ़ाने का आरोप लगा।

Advertisement
Rajeev Kumar
  • January 7, 2025 3:04 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

Delhi Election Date 2025: निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। तारीखों के ऐलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। अपने आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पूरी दुनिया में 2024 में चुनाव हुए। हमने मैक्सिमम वोटिंग का रिकॉर्ड बनाया। हमने चुनाव में वायलंस फ्री इलेक्शन और महिलाओं की भागीदारी का रिकॉर्ड बनाया है।

1 अरब वोटर्स

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस दौरान बताया कि हम एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले हैं। हमने 99 करोड़ वोटर्स की संख्या को पार कर लिया है। जल्द ही 1 अरब मतदाता वाला देश बन जाएंग, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। अपने आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार अपने ऊपर लगे आरोपों पर भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर EVM में छेड़छाड़ करके 50 हजार वोटर्स बढ़ाने का आरोप लगा। अरे भैया जब 5 बजे ही वोटिंग खत्म हो गई तो रात में किसने आकर वोट डाल दिया।

आज जवाब तो बनता है

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आगे कहा कि चुनाव आयोग पर आरोप लगे कि वोटर्स में मिस मैच हो गया। काउंटिंग में गड़बड़ी की गई। वोटिंग धीमी करवा दी। सवाल पूछने का अधिकार लोकतंत्र में हैं तो जवाब देना भी हमारी जिम्मेदारी बनती है। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि सब सवाल अहमियत रखते हैं, जवाब तो बनता है। आदतन कलमबंद जवाब देते रहे, रूबरू जवाब तो बनता है। क्या पता कल हो ना हो, तो आज जवाब तो बनता है।

 

अमित शाह को ‘मुसलमान’ बना दिया, ईंट का जवाब पत्थर से दिया!

आसाराम बापू को जेल से मिली आज़ादी, सुप्रीम कोर्ट ने दी 31 मार्च तक अंतरिम जमानत

 

 


Advertisement