नई दिल्ली। ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में जहां अभी तक 288 लोगों की जान चली गई है और तकरीबन हजार से ज्यादा घायल हुए है। वहीं विपक्षी दल इसपर राजनीति करने से पीछे नही हट रही है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी केंद्र सरकार पर वार करते हुए इस हादसे को सरकार की असफलता बताया है।
तेजस्वी यादव का बयान
#WATCH हमें इसका बहुत दुख है। इस घटना में लापरवाही हुई है। इस घटना ने रेलवे के दावे फेल कर दिए। इसकी जिम्मेवारी तय होनी चाहिए। जल्द से जल्द जांच होनी चाहिए। इस घटना में बिहार के कई लोग घायल हुए हैं। सारी जानकारी ली जा रही है उसके बाद बिहार सरकार निर्णय लेगी: बिहार के… pic.twitter.com/kNKxKmwVlZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2023
बिहार के उपमुख्यमंत्री ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ये बहुत बड़ी घटना हुई है और इसमें बिहार के भी बहुत सारे लोग घायल हुए, ये आज तक का सबसे बड़ा हादसा है। तेजस्वी यादव ने रेलवे की सेफ्टी और सिक्योरिटी के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी को तो इसकी जिम्मेवारी लेनी चाहिए और जिसकी भी लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ है उनपर जल्द से जल्द सख्त कार्यवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये भारत सरकार के साथ-साथ रेल मंत्री और प्रधानमंत्री मोदी की असफलता को दर्शाता है।
दिग्विजय सिंह ने रेल मंत्री का मांगा इस्तीफा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ओडिशा हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए सरकार के रेल सुरक्षा पर सवाल उठायें हैं। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि हादसा काफी दर्दभरा है। हम प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल से इस्तीफे की कोई उम्मीद नहीं करते हैं, लेकिन अगर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को थोड़ी सी भी शर्म है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब
घटना के कारणों और घायलों की मदद करने की बात कहते हुए अनुराग ठाकुर ने पीड़ितों के लिए तय मुआवजे के बारे में बताया और साथ ही विपक्ष को फटकार लगाई। उनका कहना है कि यह वो समय हैं जिसमें पूरे देश को एकजुट होना होगा ,हर समय राजनीती का समय नहीं होता है। विपक्षी दलों को राजनीती छोड़ कर इस वक्त मृतकों के परिवार और घायलों की मदद के बारें में सोचना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि इस हादसे के बाद सरकार को जो कदम उठाने थे उन्होंने उठाये है और आगे भी ऐसे ही कार्य करते रहेंगे।
यह भी पढ़िए :
बालासोर ट्रेन हादसे पर दिग्विजय सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, रेल मंत्री का मांगा इस्तीफा