Tuesday, June 6, 2023

Weather Update: लखनऊ में बरसे बदरा, दिल्ली एनसीआर को अभी भी इंतजार, जानिए देश में मौसम का हाल

नई दिल्ली। मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली, नोएडा और गुड़गांव समेत दिल्ली एनसीआर के अधिकतर इलाकों में शुक्रवार को बारिश और ठंडी हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो ऐसी स्थिती अगले 3-4 दिनों तक बनी रह सकती है।

अगले पांच दिनो तक येलो अलर्ट

बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों की इच्छा अब पूरी होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो जगहों पर बरसात हो सकती है। इसके साथ ही ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी। आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में अगले पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में लोगों को मिलेगी राहत

बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह-सुबह बारिश हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में भी बारिश होने की संभावना जताई है। गौरतलब है कि दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। लेकिन अब बारिश से उनको राहत मिलेगी।

देश के बड़े शहरों का हाल

भारतीय मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शुक्रवार यानी आज सुबह देश के 60 से 70 फीसदी हिस्सों में बादल छाए रहे। वहीं कई इलाकों में बारिश भी दर्ज की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले पांच दिनों तक देश के कई बड़े राज्यों जैसे हैदराबाद, बैंगलुरू, मुंबई, पुणे, कोलकाता और दिल्ली में बारिश हो सकती है। वहीं सप्ताह के अंत में इसका सबसे अधिक असर दिखेगा।

Latest news