Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Akhilesh Yadav कन्नौज से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, आज हो सकता है ऐलान

Akhilesh Yadav कन्नौज से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, आज हो सकता है ऐलान

लखनऊ। Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। एक मीाडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि सपा प्रमुख गुरुवार को कन्नौज दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं, सेक्टर/बूथ प्रभारियों […]

Akhilesh Yadav
inkhbar News
  • April 18, 2024 2:15 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 year ago

लखनऊ। Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। एक मीाडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि सपा प्रमुख गुरुवार को कन्नौज दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं, सेक्टर/बूथ प्रभारियों से मुलाकात की। जिसके बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी की तरफ से अब तक कन्नौज लोकसभा सीट पर उम्मीदवार के नाम को लेकर अब तक सस्पेंस बना हुआ है। ऐसे में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष के कन्नौज दौरे के बाद अखिलेश यादव के नाम को लेकर अटकलें तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अखिलेश यादव का कन्नौज से चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है।
वहीं, आज पार्टी की तरफ से उनके नाम का एलान किया जा सकता है।

अखिलेश कन्नौज से लड़ सकते हैं चुनाव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कोई खुलकर कन्नौज से चुनाव लड़ने की बात नहीं की है लेकिन कई बार इशारों में वो यहां से चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भी उन्होंने कन्नौज को अपना घर बताया था और कहा था कि इस क्षेत्र से उनके परिवार का दो दशकों से भी अधिक का रिश्ता रहा है वो कन्नौज को छोड़ नहीं सकते हैं।

2019 में मिली थी हार

बता दें कि कन्नौज लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी का गढ़ मानी जाती है। इस सीट से सपा 1998 से 2014 तक सभी चुनाव में जीत दर्ज करती आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिंपल यादव भी यहां से संसद पहुंच चुके हैं। हालांकि 2019 के चुनाव में भाजपा के सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को हरा दिया था।

यह भी पढ़ें-

Himanta Sarma: CM सरमा ने राहुल-प्रियंका को कहा ‘अमूल बेबीज’, कांग्रेस पर साधा निशाना

India Population: 77 साल में हो जाएगी दोगुनी, यूनाइटेड नेशन ने डेटा जारी कर बताई भारत की जनसंख्या