• होम
  • देश-प्रदेश
  • आने वाली है भयंकर मंदी! अमेरिका में हाहाकार, खुलते ही धड़ाम से गिरा बाजार, डूब गए मस्क

आने वाली है भयंकर मंदी! अमेरिका में हाहाकार, खुलते ही धड़ाम से गिरा बाजार, डूब गए मस्क

Stock Market Fall: अमेरिकी शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। इसका असर मंगलवार को भारतीय स्टॉक मार्केट पर भी देखने को मिला। मंगलवार को खुलते ही सेंसेक्स और निफ़्टी धराशाई हो गए।

Stock Market Fall
  • March 11, 2025 10:31 am Asia/KolkataIST, Updated 1 week ago

Stock Market Fall: अमेरिकी शेयर बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। इसका असर मंगलवार को भारतीय स्टॉक मार्केट पर भी देखने को मिला। मंगलवार को खुलते ही सेंसेक्स और निफ़्टी धराशाई हो गए। IndusInd बैंक का शेयर क्रैश हो गया। अमेरिकी बाजारों में 4% तक की गिरावट देखी गई है। सेंसेक्स 400 पॉइंट की गिरावट के साथ 73,700 से नीचे पहुंच गया है। निफ्टी 100 अंकों की गिरावट के साथ 22,350 पर आ गया है।

शेयरों में गिरावट

IT, मीडिया और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। इंडसइंड बैंक का शेयर 20% नीचे गिर गया है। निफ्टी आईटी, मीडिया और मेटल सूचकांक लगभग 1.50% नीचे हैं। निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी रियल्टी, ऑटो और ऑयल एंड गैस सूचकांक भी लगभग 1% नीचे हैं। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.74%, हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक 1.18% तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.45% नीचे है।

क्यों है गिरावट?

कहा जा रहा है कि बाजार में गिरावट ट्रंप की धमकियों की वजह से देखा जा रहा है। रेसिप्रोकल टैरिफ यानी जैसे को तैसा लगाने की धमकी के कारण बाजार में अनिश्चितता देखी जा रही। ट्रंप ने साफ़ कहा है कि हम जैसे को तैसा टैरिफ लगाएंगे चाहे वो भारत हो या चीन। जो हम पर जितना चार्ज लगाएगा, हम उस पर उतना ही चार्ज लगाएंगे। अमेरिका व्यापार में बराबरी चाहता है।

कम हो गई मस्क की नेटवर्थ

एलान मस्क की कंपनी टेस्ला का शेयर 15.43% गिरा है। इस वजह से कंपनी के मार्केट कैप को 4 लाख करोड़ रुपए का घाटा हो गया है। बीते 5 साल में मस्क को यह सबसे बड़ा झटका है। इससे पहले सितंबर 2020 में कंपनी के शेयर में इतनी बड़ी गिरावट देखी गई थी। दिसंबर 2024 में टेस्ला का शेयर 480 डॉलर पर था जो अब 222 डॉलर पर आ चुका है। इस वजह से मस्क का नेटवर्थ भी कम हो गया है। यह 1.92 लाख करोड़ रुपए गिरकर 27.90 लाख करोड़ पर आ गया है।

 

सुहागरात पर पत्नी के साथ हुआ फिजिकल फिर दबा दिया गर्दन, चढ़ा ऐसा शैतान गले में धंसाया नाख़ून, अयोध्या में फैली सनसनी