• होम
  • देश-प्रदेश
  • एग्जाम में अच्छे नंबर्स नहीं लाने पर पिता ने अपने दो बच्चों को मारा डाला, खुद भी लगा ली फांसी

एग्जाम में अच्छे नंबर्स नहीं लाने पर पिता ने अपने दो बच्चों को मारा डाला, खुद भी लगा ली फांसी

37 वर्षीय वी चंद्र किशोर काकीनाडा में स्थित तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) में काम करता था। उसके बच्चे पढ़ाई में काफी कमजोर थे, उनका एग्जाम में रिजल्ट खराब आता था। जिसकी वजह से चंद्र किशोर काफी घबरा गया। उसे डर लगने लगा कि अगर बच्चों का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहेगा तो वो...

Angry Father With Two Sons
inkhbar News
  • March 15, 2025 8:52 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

अमरावती। आंध्र प्रदेश में एक पिता ने अपने दो नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी है। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि पिता बच्चों के एग्जाम में अच्छे नंबर्स नहीं लाने की वजह से नाराज था। उसने पहले अपने दोनों नाबालिग बच्चों की पानी से भरी बाल्टी में डुबोकर हत्या कर दी। इसके बाद फिर उसने खुद पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया।

पत्नी नहीं थी घर पर मौजूद

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिता अपने बच्चों के पढ़ाई में बुरे प्रदर्शन से काफी नाराज चल रहा था। घटना के वक्त व्यक्ति की पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी। जब वो घर पहुंची तो उसने देखा कि उसके पति का शव बेडरूम में पंखे से लटका हुआ है। वहीं, पास में दोनों बच्चों के शव पड़े हुए हैं। पत्नी ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पिता को था इस बात का डर

आंध्र प्रदेश पुलिस ने बताया कि 37 वर्षीय वी चंद्र किशोर काकीनाडा में स्थित तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ONGC) में काम करता था। उसके बच्चे पढ़ाई में काफी कमजोर थे, उनका एग्जाम में रिजल्ट खराब आता था। जिसकी वजह से चंद्र किशोर काफी घबरा गया। उसे डर लगने लगा कि अगर बच्चों का पढ़ाई में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहेगा तो वो प्रतिस्पर्धी दुनिया में कैसे आगे बढ़ पाएंगे। उन्हें हमेशा कष्ट उठाना पड़ेगा। यही वजह है कि उसने अपने बच्चों और फिर खुद को खत्म करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें-

राम मंदिर तोड़ूंगा! अयोध्या के अब्दुल ने की देश से गद्दारी, पाकिस्तानियों के साथ मिलकर रची बड़ी साजिश