Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • दो साल तक महिला खिलाड़ी का बलात्कार करते रहे 60 दरिंदे, केरल की घटना ने पूरे देश को किया शर्मसार

दो साल तक महिला खिलाड़ी का बलात्कार करते रहे 60 दरिंदे, केरल की घटना ने पूरे देश को किया शर्मसार

केरल पुलिस ने बताया- लड़की ने आरोप लगाया है कि 16 साल की उम्र से उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया। लड़की अब 18 साल की है और उसने दो साल तक अपने साथ हुई क्रूरता की कहानी बताई है।

Advertisement
Kerala Rape Case
  • January 11, 2025 1:32 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 weeks ago

नई दिल्ली। केरल में हुई एक घटना ने फिर देश को शर्मसार कर दिया है। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी दी कि पथानामथिट्टा में एक लड़की के साथ दो साल तक 60 लोगों ने बलात्कार किया। पुलिस ने चार एफआईआर दर्ज की हैं और छह लोगों को गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस ने बताया- लड़की ने आरोप लगाया है कि 16 साल की उम्र से उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया है। लड़की अब 18 साल की है और उसने दो साल तक अपने साथ हुई क्रूरता की कहानी बताई है।

महिला खिलाड़ी से 2 साल तक बलात्कार

यह मामला बाल कल्याण समिति द्वारा आयोजित काउंसलिंग के दौरान सामने आया, जब एक शैक्षणिक संस्थान में पीड़िता के शिक्षकों ने पैनल को उसके व्यवहार में बदलाव के बारे में बताया। केरल पुलिस ने कहा कि पुलिस द्वारा दर्ज दो एफआईआर के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति पहले से ही दूसरे मामले में जेल में है।

कोच भी आरोपियों में शामिल

पथानामथिट्टा बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव एन ने कहा कि किशोरी ने पहली बार स्कूल काउंसलिंग के दौरान यौन शोषण की सूचना दी। जिसके बाद बाल कल्याण समिति के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामले की जांच के बाद आरोपियों से संपर्क किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, लड़की एक खिलाड़ी है। कथित तौर पर उसके साथ कोच, सहपाठियों और स्थानीय निवासियों द्वारा पथानामथिट्टा में खेल शिविरों और कई स्थानों पर दुष्कर्म किया गया। रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि पीड़िता के पास अपना फोन नहीं है। उसने अपने पिता के मोबाइल में दुर्व्यवहार करने वाले करीब 40 लोगों के नंबर सेव कर रखे हैं।

Also Read- शादीशुदा लड़की को लेकर भाग गया मुस्लिम युवक, भड़के हिंदुओं ने उसकी मां-चाचियों को नंगा…

पहली पत्नी घर बाहर आकर करती थी घिनौना काम, कुमार सानू की Ex गर्लफ्रेंड ने…


Advertisement