Home > मध्य प्रदेश > Twisha Sharma Case: ज्यादा बात नहीं कर सकती, जब सही… फिर ट्विशा शर्मा को किसने कहा था I Love You, इंस्टाग्राम चैट से बड़ा खुलासा

Twisha Sharma Case: ज्यादा बात नहीं कर सकती, जब सही… फिर ट्विशा शर्मा को किसने कहा था I Love You, इंस्टाग्राम चैट से बड़ा खुलासा

Twisha Sharma Bhopal Case: ट्विशा शर्मा के माता-पिता और भाई नोएडा से भोपाल पहुंचे हैं. ट्विशा के पिता ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई और मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई.

By: Hasnain Alam | Last Updated: May 18, 2026 11:30:00 AM IST



Twisha Sharma Bhopal Instagram: मध्य प्रदेश के भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर ट्विशा और उनकी सहेली मीनाक्षी के बीच हुई आखिरी इंस्टाग्राम चैट वायरल है, जिसने प्रताड़ना के आरोपों को और पुख्ता कर दिया है. ट्विशा ने अपनी सहेली मीनाक्षी से अपनी आपबीती शेयर की थी. 

इस चैट में ट्विशा का दर्द साफ छलक रहा है. उसने लिखा, ‘मैं फंस गई हूं यार, बस तू मत फंसना. ज्यादा बात नहीं कर सकती. जब सही समय आएगा, तब मैं कॉल करूंगी.’ ट्विशा की बात सुनकर चिंतित मीनाक्षी ने जवाब दिया, ‘मुझे तुम्हारी चिंता हो रही है, टुकटुक (ट्विशा का निकनेम). मैं तुमसे प्यार करती हूं, बहुत ज्यादा प्यार करती हूं. मैं तुम्हारे साथ हूं.’

वकील समर्थ सिंह से हुआ था प्रेम विवाह

चैट से पता चलता है कि डेटिंग ऐप के जरिए साल 2024 में मिले वकील समर्थ सिंह से दिसंबर 2025 में प्रेम विवाह करने के बाद ट्विशा बेहद मानसिक और शारीरिक तनाव से गुजर रही थीं. बाद में परिवार को खबर मिली थी ट्विशा ने आत्महत्या कर ली है.

Twisha Sharma Chat

फिलहाल इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम  बनाई गई है. सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कश्यप को इस एसआईटी का प्रमुख बनाया गया है. टीम में एक महिला पुलिस अधिकारी को भी शामिल किया गया है. एसआईटी मुख्य रूप से दहेज उत्पीड़न, शारीरिक हिंसा और ट्विशा की मौत के तुरंत बाद सबूत मिटाने के कथित प्रयासों के आरोपों की सघन जांच करेगी.

मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिले ट्विशा के पिता

दूसरी तरफ ट्विशा को न्याय दिलाने के लिए नोएडा से उनके माता-पिता और भाई भोपाल पहुंचे. ट्विशा के पिता ने सीएम आवास के भीतर मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई और मामले में हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई.

परिवार का कहना है कि ट्विशा की हत्या की गई है और रसूखदार न्यायिक परिवार होने के कारण सबूत मिटाने की कोशिश की जा रही है. परिवार निष्पक्षता के लिए ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की मांग पर अड़ा हुआ है. इस बीच भोपाल पुलिस ने रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके वकील बेटे समर्थ सिंह पर लगे आरोपों की जांच के लिए 6 सदस्यों वाली विशेष जांच टीम का गठन किया है.

गिरिबाला सिंह को मिल चुकी है अग्रिम जमानत

इससे पहले भोपाल की एक अदालत ने शुक्रवार को मृतका की सास और सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत दे दी. मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी से पहले की जमानत (अग्रिम जमानत) अर्जी पर सुनवाई 18 मई को होनी है. पुलिस की कई टीमें फरार समर्थ सिंह की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं. साथ ही आगे की कार्रवाई जारी है.

Advertisement