Home > क्राइम > Twisha Sharma Case: ट्विशा और समर्थ के बीच कौन था तीसरा शख्स? सीबीआई जांच में आया नया मोड़

Twisha Sharma Case: ट्विशा और समर्थ के बीच कौन था तीसरा शख्स? सीबीआई जांच में आया नया मोड़

Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत के मामले में सीबीआई जांच शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि ट्विशा और समर्थ के बीच तीसरे शख्स की एंट्री हो गई थी.

By: Sohail Rahman | Published: May 31, 2026 2:16:44 PM IST



Twisha Sharma Death Case: मध्य प्रदेश के भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सीबीआई ने अपनी जांच शुरू कर दी है. जिसको लेकर चौंकाने वाला खुलासा हो रहा है कि ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह यानी पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे की एंट्री हो गई थी. सूत्रों के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार, अमित नाम का एक शख्स उनकी जिंदगी में दखल दे रहा था. इस बात के सामने आने के बाद सीबीआई की जांच अब इस दिशा में मुड़ गई है.

सूत्रों से यह भी पता चला है कि सीबीआई को जानकारी मिली है कि समर्थ को ट्विशा की प्रेग्नेंसी को लेकर शक था. उसने इस बारे में सवाल भी उठाए थे. बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान ट्विशा के आरोपी पति समर्थ सिंह ने दावा किया कि वह हमेशा सुरक्षित तरीके से संबंध बनाता था, इसलिए बच्चा उसका नहीं हो सकता, एक ऐसा दावा जिसने कथित तौर पर इस कपल के बीच झगड़ा और बढ़ा दिया.

पति-पत्नी करते थे नशा

जांच में यह भी सामने आया है कि पति और पत्नी दोनों ही नशे के आदी थे, जिसके चलते डॉक्टरों ने गर्भपात की सलाह दी थी. यह सलाह इसलिए दी गई थी क्योंकि इस बात का डर था कि गर्भ में पल रहे बच्चे पर इसका बहुत बुरा असर पड़ सकता है. बताया जा रहा है कि सीबीआई उन डॉक्टरों से भी पूछताछ करने वाली है जिन्होंने ट्विशा का इलाज किया था.

यह भी पढ़ें – Twisha Sharma Case: किसी और के बच्चे की मां बनने वाली थी ट्विशा! प्रेग्नेंसी और अबोशन को लेकर खुल गए सारे राज़; जानें समर्थ सिंह…

सास गिरिबाला से हुई पूछताछ

शनिवार को सीबीआई के अधिकारियों ने सीबीआई दफ्तर में आरोपी सास रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ से अलग-अलग पूछताछ जारी रखी. पूछताछ की शुरुआती लाइन पहले दिन की घटनाओं पर केंद्रित थी. जब सास गिरिबाला सिंह से पूछा गया कि उन्होंने समर्थ को भागने में मदद क्यों की तो गिरिबाला ने इसका जवाब देते हुए कहा कि  वह डर गई थीं क्योंकि समर्थ नशे के असर में था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ट्विशा का शव उसके ससुराल में लटका हुआ मिला था. उसके परिवार ने दहेज से जुड़ी हत्या और उत्पीड़न का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें – Twisha Sharma Case: फंदे से कैसे उतारी थी ट्विशा की लाश? 80kg की डमी लटकाकर… ,अब सामने आएगी पति-सांस की हकीकत

Advertisement