Katni Teen Poison Case: कटनी. जिले के रीठी तहसील क्षेत्र से एक चिंताजनक घटना सामने आई है. रीठी तहसील की सीमा से लगे नागचांद गांव में पिता की डांट से नाराज एक 15 वर्षीय किशोर ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई.
गुस्से में खाया जहरीला पदार्थ
मिली जानकारी के अनुसार, किशोर को उसके पिता ने गुटका खाने से मना किया था. इसी बात से नाराज होकर उसने गुस्से में घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया. कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया.
किशोर का उपचार जारी
परिजन तत्काल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीठी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है.
यह घटना परिवारों में संवाद, समझदारी और बच्चों के साथ संवेदनशील व्यवहार की आवश्यकता को रेखांकित करती है, ताकि छोटी-छोटी बातों पर बच्चे ऐसे गंभीर कदम न उठाएं.
Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.