Home > मध्य प्रदेश > Sidhi Police Raid: पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, जुआ खेलते आरोपी भागे; 3.92 लाख का सामान जब्त

Sidhi Police Raid: पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, जुआ खेलते आरोपी भागे; 3.92 लाख का सामान जब्त

MP Gambling Case: कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग खुलेआम जुआ खेल रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी की.

By: Shubahm Srivastava | Published: May 6, 2026 9:51:16 PM IST



Sidhi Police Raid: मध्यप्रदेश के सीधी जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने जुए के एक बड़े फड़ पर दबिश देकर हड़कंप मचा दिया. कोतवाली थाना पुलिस की इस कार्रवाई में आरोपी मौके से भाग निकले, लेकिन लाखों रुपये का मशरूका जब्त कर लिया गया. यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव और नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई.

 कैसे हुई कार्रवाई? 

कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग खुलेआम जुआ खेल रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर चारों ओर से घेराबंदी की. जैसे ही आरोपियों को पुलिस की भनक लगी, वे अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए.

 क्या-क्या हुआ बरामद? 

दबिश के दौरान 7 मोटरसाइकिलें, 3 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, नगद राशि,जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹3,92,500 बताई जा रही है. इस मामले में कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 369/26 के तहत जुआ एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है. फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

पुलिस टीम की सराहना 

इस सफल कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी सहित पूरी टीम की तत्परता, सतर्कता और तेज कार्रवाई की सराहना की जा रही है. पुलिस ने साफ किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement