उज्जैन के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज एक बार फिर सुर्खियों में हैं. आश्रम में रहने वाली एक महिला द्वारा दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए जाने के बाद अब मामले में नए कथित सबूत सामने आए हैं, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर दोनों के बीच जो बातचीत हुई, उसका व्हाट्सएप चैट वायरल हो रहा है. साथ ही मैरिज सर्टिफिकेट की तस्वीरें भी वायरल हैं. जानें पूरा मामला.
महिला ने लगाया आरोप
महिला का दावा है कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी मुलाकात उज्जैन के दादू आश्रम में महामंडलेश्वर ज्ञानदास से हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच फोन और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क बढ़ा. आरोप है कि गुरु पूर्णिमा 2025 के दौरान ज्ञानदास ने उसे सदावल स्थित आश्रम बुलाया और सेवा कार्य के बहाने वहीं रुकने के लिए कहा. महिला का कहना है कि एक रात उसे प्रसाद के रूप में खीर दी गई, जिसके बाद वह बेहोशी जैसी हालत में सो गई. होश आने पर उसे अपने साथ गलत होने का एहसास हुआ। वहीं, वायरल बताई जा रही चैट में महिला ने शादी के बाद गर्भवती होने का भी जिक्र किया है.
वायरल हुए चैट्स
महिला और ज्ञानदास के बीच में हुई बातचीत का व्हाट्सएप चैट सामने आया है. जिसमें महिला ने लिखा कि डॉक्टर ने उसे 10 दिन बाद दोबारा जांच कराने के लिए कहा है. उसने दावा किया कि वह गर्भवती है और ज्ञानदास से पूछा कि उसे डॉक्टर के पास कब ले जाया जाएगा. महिला ने यह भी लिखा कि वह उस कथित घटना का बोझ अपने गर्भ में पाल रही है. वहीं, चैट में ज्ञानदास महाराज की ओर से कथित जवाब में इसे खुशखबरी बताया गया और कहा गया कि बुढ़ापे का सहारा मिल गया. साथ ही लिखा गया कि गर्भवती होने की बात 1001 प्रतिशत झूठी है, लेकिन अगर 1 प्रतिशत भी सच निकली तो इसे महाकाल की कृपा मानना चाहिए और डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है.
मैरिज सर्टिफिकेट भी हो रहा वायरल
चैट्स के अलावा एक मैरिज सर्टिफिकेट भी वायरल हो रहा है, जो बताया जा रहा है कि उस महिला और ज्ञानदास का है. आपको बता दें कि मैरिज सर्टिफिकेट 20 अक्टूबर 2021 को उज्जैन के पंचायत से जारी किया गया है. शादी के समय ज्ञानदास की उम्र 42 तो महिला की उम्र 27 वर्ष थी. वहीं, एक वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला और युवती ज्ञानदास को डंडे से पीटती दिख रही हैं.
ज्ञानदास ने आरोपों को नकारा
ज्ञानदास ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारा है. बताया कि उन्हें फंसाया जा रहा है. हालांकि महिला ने गृहमंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी को भेजे आवेदन भेजा है .
यह खबर भी पढ़ें: ‘चुड़ैल थप्पड़ भूल गई, भगौड़ी क्या बकवास कर रही..’ कंगना रनौत के Gen Z पर बयान को लेकर भड़कीं राखी सावंत; बोला हमला
