Home > क्राइम > आधी रात पति के ऊपर चढ़कर पत्नी ने किया ऐसा कांड, खून से लथपथ हो गया बेड; आखिर क्यों 9 बच्चों के सिर से छीना बाप का साया ?

आधी रात पति के ऊपर चढ़कर पत्नी ने किया ऐसा कांड, खून से लथपथ हो गया बेड; आखिर क्यों 9 बच्चों के सिर से छीना बाप का साया ?

MP Crime News: मध्य प्रदेश के खरगोन ज़िले से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, चैनपुर पुलिस स्टेशन इलाके के बाज़ार खोद्रा चिड़िया गाँव में, एक और मुस्कान और सोनम का रूप देखने को मिला, दरअसल यहां एक 35 साल की महिला ने कुल्हाड़ी से अपने 45 साल के पति की बेरहमी से हत्या कर दी.

By: Heena Khan | Published: July 15, 2026 10:54:20 AM IST



MP Crime News: मध्य प्रदेश के खरगोन ज़िले से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, चैनपुर पुलिस स्टेशन इलाके के बाज़ार खोद्रा चिड़िया गाँव में, एक और मुस्कान और सोनम का रूप देखने को मिला, दरअसल यहां एक 35 साल की महिला ने कुल्हाड़ी से अपने 45 साल के पति की बेरहमी से हत्या कर दी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नौ बच्चों की माँ ने यह खौफनाक काम तब किया जब उसका पति गहरी नींद में सो रहा था. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ़्तार कर लिया और स्थानीय अदालत ने उसे जेल भेज दिया है. इस मामले के बाद पुलिस जांच में जुट गई वहीं जांच में ऐसा खुलासा हुआ जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. मृतक की पहचान इडा डुडवे (45) के तौर पर हुई है. शव मिलने के बाद, उसके भाई ने 10 जुलाई को चैनपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी है.

पत्नी ने की हत्या 

ASP बिट्टू सहगल ने इस बात की जानकारी दी है कि शुरुआती जाँच इस दिशा में आगे बढ़ी कि अपराध किसी बाहरी व्यक्ति ने किया है. लेकिन, जब पुलिस ने परिवार की पृष्ठभूमि की जाँच की, तो शक घर के लोगों पर घूम गया. पुलिस की कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी पकड़ा गया और वो कोई और नहीं उसकी अपनी पत्नी ही थी. कुछ ही दिनों में उसने सच कबूल लिया. 

ये भी पढ़ें: पड़ोसी संग आशिकी लड़ा रहीं थीं भाभी, हुआ ऐसा कलेश; देवर और प्रेमिका को घर में घुसकर…

आखिर क्यों की हत्या ?

वहीं जब महिला से पूछताछ की गई तो पता चला कि उसके पति इडा डुडवे का किसी दूसरी महिला के साथ नाजायज़ संबंध था. रुमली को गहरा डर था कि उसका पति उसे और उनके नौ बच्चों को छोड़कर अपनी प्रेमिका से शादी कर लेगा. इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अक्सर गंभीर झगड़े होते रहते थे. छोड़े जाने के डर और लगातार झगड़ों से परेशान होकर, रुमली बाई ने 9-10 जुलाई की रात को सोते हुए पति पर कुल्हाड़ी से कई बार वार करके उसकी हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें: मेरे साथ रात गुजार या 5 हजार लौटा! घिनौनी शर्त न मानने पर पड़ोसी ने विधवा महिला को जलाया जिंदा; खुद भी हुआ आग का शिकार

Advertisement