22
MP CM Mohan Yadav Live From Dhar: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज (बुधवार) धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नए विनिर्माण संयंत्र का भूमिपूजन किया.
इसे लेकर सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया- “बढ़ते निवेश, स्थापित होते उद्योग और रोजगार के नवीन अवसरों के साथ विकास पथ पर अग्रसर मध्यप्रदेश नित नए आयाम स्थापित कर रहा है. इसी क्रम में आज पीथमपुर में लियूगोंग इंडिया की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का भूमिपूजन करूंगा.”