Home > मध्य प्रदेश > MP Bus Accident: टक्कर इतनी जोरदार कि बस के उड़े परखच्चे, हवा में तिनकों की तरह उछले यात्री; 5 की मौत और 20 घायल

MP Bus Accident: टक्कर इतनी जोरदार कि बस के उड़े परखच्चे, हवा में तिनकों की तरह उछले यात्री; 5 की मौत और 20 घायल

MP Bus Accident: हाल ही में एक ऐसा सड़क हादसा हुआ जिसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी. दरअसल, बुधवार को गुढ़ में एक भयानक हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि बड़वार बस स्टैंड के पास तेज़ रफ़्तार बस की टक्कर एक बल्क कैरियर से हो गई.

By: Heena Khan | Last Updated: September 3, 2026 6:27:57 PM IST



MP Bus Accident: हाल ही में एक ऐसा सड़क हादसा हुआ जिसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी. दरअसल, बुधवार को गुढ़ में एक भयानक हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि बड़वार बस स्टैंड के पास तेज़ रफ़्तार बस की टक्कर एक बल्क कैरियर से हो गई. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस के परखच्चे बुरी तरह उड़ गए और यात्री बुरी तरह हवा में उछल गए. इस दौरान हर तरफ सड़क पर खून बिखर गया और लाशें बिखरी हुई दिखी; चारों तरफ दहशत का माहौल था. आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़े और एम्बुलेंस व पुलिस को बुलाया.

जब कंप पड़ी एम्बुलेंस तो… 

वहीं जब एम्बुलेंस कम पड़ गईं, तो घायलों को लोडर गाड़ियों से अस्पताल पहुँचाया गया. पूरे ज़िले में हड़कंप मच गया. संजय गांधी अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया और सभी डॉक्टरों, स्टाफ़ और अधिकारियों को ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया. घायलों का इलाज तुरंत शुरू हुआ. हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और बीस लोग बुरी तरह घायल हो गए; मृतकों में से तीन की पहचान अभी नहीं हो पाई है.

एक-दूसरे के जानी दुश्मन… फिर दुर्योधन की पत्नी भानुमती ने अर्जुन से क्यों किया विवाह? महाभारत की कथा का बड़ा रहस्य!

घटनास्थल पर पहुँचे SP साहब  

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और SP गुरुकरण सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे. उन्होंने वहाँ का जायज़ा लिया, स्थानीय लोगों से बात की और दुर्घटना वाली जगह को देखा. साथ ही, उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुँचाने के इंतज़ामों में भी मदद की. वहीं, संजय गांधी अस्पताल में SDM अनुराग तिवारी और नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला को घायलों को कैज़ुअल्टी वार्ड में पहुँचाने के काम की देखरेख के लिए तैनात किया गया.

Hanuman Ansh Box Office: नीम करोली बाबा की कहानी ने जीता दिल! ‘हनुमान अंश’ ने 27वें दिन रचा नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड

Advertisement