Home > मध्य प्रदेश > Sainik School inauguration: सैनिक स्कूल का भव्य शुभारंभ, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ने किया उद्घाटन; बच्चों के लिए खुलेंगे नए अवसर

Sainik School inauguration: सैनिक स्कूल का भव्य शुभारंभ, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ने किया उद्घाटन; बच्चों के लिए खुलेंगे नए अवसर

Sainik School inauguration: मुरैना के टीएसएस स्कूल परिसर में सैनिक स्कूल का शुभारंभ सुप्रीम कोर्ट जस्टिस जितेंद्र माहेश्वरी द्वारा किया गया. उन्होंने फीता काटकर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया.

By: Preeti Rajput | Published: April 26, 2026 4:24:35 PM IST



Sainik School inauguration: मुरैना जिले के टीएसएस स्कूल परिसर में सैनिक स्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया. इस गौरवपूर्ण अवसर पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस जितेंद्र माहेश्वरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने फीता काटकर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया.

सैनिक स्कूल की स्थापना

अपने संबोधन में जस्टिस माहेश्वरी ने कहा कि सैनिक स्कूल की स्थापना क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगी. उन्होंने कहा कि अब यहां के बच्चे बड़े सपने देख सकेंगे और सेना में केवल हवलदार या सूबेदार ही नहीं, बल्कि कर्नल और जनरल जैसे उच्च पदों तक पहुंचने का लक्ष्य भी हासिल कर सकेंगे.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां

उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. सैनिक स्कूल के शुभारंभ से क्षेत्र में शिक्षा और सैन्य प्रशिक्षण के नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद है.

Disclaimer- The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement