Home > मध्य प्रदेश > Morena News: मुरैना में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 3 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, पांच बहनों का इकलौता भाई था राघव

Morena News: मुरैना में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर 3 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, पांच बहनों का इकलौता भाई था राघव

Morena News: मुरैना के सुर्जनपुर गांव में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से 3 वर्षीय राघव पाठक की मौत, वह पांच बहनों का इकलौता भाई था, परिवार में मातम का माहौल.

By: Preeti Rajput | Published: May 5, 2026 6:53:46 PM IST



Morena News: मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुर्जनपुर गांव में मंगलवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया. यहां टूटे हुए बिजली के तार की चपेट में आने से 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई. मृतक की पहचान राघव पाठक के रूप में हुई है. वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और पांच बहनों के बाद जन्म लेने के कारण परिवार का बेहद लाड़ला था.

3 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार गांव में 11 केवी हाईटेंशन लाइन का तार पहले से ही टूटकर जमीन पर गिरा हुआ था. इसी दौरान खेलते समय राघव अनजाने में उस तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

गांव में शोक का माहौल 

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते टूटे तार की मरम्मत कर दी जाती, तो इस मासूम की जान बचाई जा सकती थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement