Home > मध्य प्रदेश > Maihar Train Accident: मैहर में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त जारी

Maihar Train Accident: मैहर में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में अज्ञात व्यक्ति की मौत, शिनाख्त जारी

MP railway accident news: जीआरपी चौकी मैहर ने मामले में मर्ग क्रमांक 03/26, धारा 194 BNSS के तहत प्रकरण दर्ज किया है. मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है.

By: Shubahm Srivastava | Published: May 6, 2026 9:35:37 PM IST



Maihar Train Accident : मैहर रेलवे स्टेशन के पास सतना साइड ओवरब्रिज के आगे एक हृदयविदारक घटना घट गई है. बनारस से पुणे जा रही ट्रेन संख्या 22132 (ज्ञानगंगा एक्सप्रेस) की चपेट में आने से 55 से 60 वर्षीय अज्ञात पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा मैहर रेलवे स्टेशन के सतना छोर पर स्थित ओवरब्रिज के आगे किलोमीटर नंबर 1144/9 और 1144/13 के बीच हुआ है. मृतक व्यक्ति पटरी पार करते समय या किसी अन्य कारण से ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया.

मृतक की पहचान और हुलिया

जीआरपी चौकी मैहर ने मामले में मर्ग क्रमांक 03/26, धारा 194 BNSS के तहत प्रकरण दर्ज किया है. मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति की अनुमानित उम्र 55 से 60 वर्ष के बीच है, जिसने नीले रंग की चौकड़ी (चेक) वाली शर्ट पहनी हुई है. सिर के बाल और दाढ़ी काले-सफेद रंग के हैं.

जीआरपी की अपील

जीआरपी चौकी प्रभारी मैहर ने आम जनता से अपील की है कि यदि हुलिए और कपड़ों के आधार पर इस व्यक्ति के संबंध में या इसके परिजनों के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल सूचित करें. संपर्क सूत्र किसी भी प्रकार की सूचना देने के लिए जीआरपी चौकी प्रभारी मैहर के मोबाइल नंबर 7049150831 पास संपर्क किया जा सकता है. वर्तमान में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों में भी सूचना प्रसारित कर दी गई है ताकि मृतक की पहचान जल्द से जल्द की जा सके.

Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement