Home > क्राइम > जंजीरों से जकड़ा, पेड़ से बांधा और कपड़े निकाल फेंके; लाठी-पट्टे, बेल्ट से पीटते रहे हैवान, तभी… वायरल वीडियो में कैद हुई निर्ममता!

जंजीरों से जकड़ा, पेड़ से बांधा और कपड़े निकाल फेंके; लाठी-पट्टे, बेल्ट से पीटते रहे हैवान, तभी… वायरल वीडियो में कैद हुई निर्ममता!

जीजा का आरोप है कि उनके सालों ने अकारण उसकी बेरहमी से पिटाई कर डाली जबकि पुलिस को दिए बयान में आरोपियों ने जीजा पर छोटी बहन से छेड़खानी करने की बात कही है जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने यह सख्त कदम उठाया

By: Kajal Jain | Published: July 16, 2026 3:55:48 PM IST



मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां ससुराल वालों ने अपने ही दामाद को बेरहमी से पीट-पीटकर बेहाल कर दिया. यह घटना सिहोनिया थाना क्षेत्र के भिड़ौसा गांव की है जहां पत्नी की छोटी बहन से छेड़छाड़ के आरोप में 2 सालों ने अपने ही जीजा की धुनाई कर दी. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आरोपियों ने जीजा को जंजीरों से जकड़ा, पेड़ से बांधा, कपड़े निकाले और लाठी-डंडों व बेल्टों से बेरहमी से पीटते देख सकते हैं. इस घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पत्नी की बहन से छेड़खानी का आरोप

कीचोल निवासी एक शख्स अपने ससुराल भिडौसा पहुंचा जहां 13 जुलाई को पत्नी के दोनों भाई मोनू वाल्मिकी और गोलू वाल्मिकी ने बहन से छेड़खानी के शक में जीजा की धुनाई चालू कर दी. आरोप है कि जीजा उनकी छोटी बहन को घुमाने के बहाने ले जाकर बदसुलूकी कर रहा था.  पीड़िता का आरोप है कि जब ससुराल में दोनों साले उसकी बेरहमी से पिटाई कर रहे थे तो वहां उसकी पत्नी भी मौजूद थी.

सालों ने बेरहमी से पीटा

निर्ममता से मारपीट का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स की पत्नी के दोनों भाईयों ने पहले अपने जीजा को पेड़ से बांधा, उसके कपड़े उतारे और फिर बेल्ट, डंडो और पट्टे से उसे बेरहमी से अपने गुस्से का शिकार बनाया. फुटेज में शख्स को चीख-पुकार करते देख सकते हैं. कुछ देर तक तड़पाने के बाद जीजा को आजाद कर दिया जिसके बाद वो सिहोनिया थाने पहुंचा और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

दोनों एंगल से जांच करेगी पुलिस

पुलिस ने पीड़ित जीजा की शिकायत पर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. इस घटना से जुड़े डिजिटल साक्ष्य और वीडियो रिकॉर्डिंग बरामद की गई हैं. आरोपियों ने जीजा की शिकायत भी की है उनका कहना है कि जीजा हमारी छोटी बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे. इसी बात का बदला लेने के लिए हमने जीजा जी के साथ मारपीट की. आरोपियों के पुलिस को दिए बयान के बाद अब शख्स के साथ मारपीट के मामले के साथ-साथ पीड़ित द्वारा पहले की गई छेड़खानी के एंगल की भी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:-2 पत्नियां घर में थीं, तीसरी ने ससुराल पहुंचकर काटा बवाल; सनकी पति बोला- ‘2-3 शादियां तो आम है, वायरल कर दो’

Advertisement