Home > मध्य प्रदेश > Shivpuri love marriage case: घर से भागकर की शादी, अब परिजनों से खतरे के बीच एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Shivpuri love marriage case: घर से भागकर की शादी, अब परिजनों से खतरे के बीच एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Shivpuri love marriage case: शिवपुरी में प्रेम विवाह करने वाले एक दंपत्ति ने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग की है. युवती ने आरोप लगाया कि शादी से नाराज परिवार वाले उन्हें लगातार धमका रहे हैं. दंपत्ति का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से विवाह किया है और अब उन्हें सुरक्षित जीवन जीने के लिए पुलिस संरक्षण की जरूरत है.

By: Ranjana Sharma | Published: April 29, 2026 4:47:52 PM IST



Shivpuri love marriage case: शिवपुरी जिले में प्रेम विवाह करने वाले एक दंपत्ति ने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है. युवती ने अपने परिजनों पर जान से मारने की धमकी देने और लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. श्योपुर जिले के विजयपुर तहसील अंतर्गत ग्राम हुल्लपुर निवासी अंजली धानुक ने बताया कि वह बालिग है. उसने शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के करसेना गांव निवासी शैलू धाकड़ के साथ दो दिन पहले घर से भागकर शिवपुरी में कोर्ट मैरिज की है.

शादी समारोह में हुई थी मुलाकात

युवती के अनुसार, दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी, जिसके बाद बातचीत शुरू हुई. पहले परिजनों ने ही दोनों का रिश्ता तय किया था, लेकिन बाद में अचानक इसे तोड़ दिया गया. इसके चलते दोनों ने घर से भागकर विवाह करने का फैसला लिया.

परिजनों पर धमकी और दबाव का आरोप

युवती ने आरोप लगाया कि विवाह से नाराज उसके परिजन लगातार उसे, उसके पति और ससुराल पक्ष को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. वे घर पहुंचकर गाली-गलौज कर रहे हैं और दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं. दंपत्ति का कहना है कि यदि कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी लड़की के परिजनों की होगी

स्वेच्छा से किया विवाह, सुरक्षा की मांग

अंजली ने स्पष्ट किया है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और उस पर किसी प्रकार का दबाव नहीं डाला गया. दंपत्ति ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि परिजनों को समझाइश दी जाए और उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे बिना डर के जीवन जी सकें.

Disclaimer- The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement