Home > मध्य प्रदेश > Jabalpur Crime: काम का बहाना बनाकर होटल पहुंचा पति, पीछे-पीछे पहुंची पत्नी! Room 103 खुलते ही मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल

Jabalpur Crime: काम का बहाना बनाकर होटल पहुंचा पति, पीछे-पीछे पहुंची पत्नी! Room 103 खुलते ही मचा हाई-वोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल

Jabalpur Wife Caught Husband: जबलपुर के होटल में पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ने पहुंची पत्नी ने जमकर हंगामा किया. मोबाइल से मिले सुराग के बाद पत्नी होटल पहुंची थी. घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल है.

By: Kajal Jain | Published: October 4, 2026 4:28:52 PM IST



Jabalpur Wife Caught Husband: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से रिश्तों की बेवफाई और हाई-वोल्टेज ड्रामे का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. गढ़ा थाना क्षेत्र के देवताल स्थित होटल बैलेंसिंग रॉक में शुक्रवार को उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला अपने पति को किसी अन्य महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ने के लिए होटल जा धमकी. महिला को पिछले कुछ समय से अपने पति के अवैध संबंधों पर शक था और उसने अपने पति के मोबाइल फोन से ही होटल में मिलने जाने की पूरी जानकारी हासिल कर ली थी. काम का बहाना बनाकर घर से निकलने वाले पति का जब पत्नी ने पीछा किया और होटल के रूम नंबर 103 का दरवाजा खुलवाया, तो अंदर का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. पति को दूसरी महिला के साथ बेड पर आपत्तिजनक स्थिति में देखकर पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने वहीं हंगामा शुरू कर दिया.

मोबाइल से मिला सुराग और होटल तक का पीछा

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला को काफी समय से यह अंदेशा था कि उसके पति अरुण यादव का किसी अन्य महिला के साथ चक्कर चल रहा है. शुक्रवार को जब उसने पति का मोबाइल चेक किया, तो उसे पता चला कि उसका पति होटल में किसी से मिलने जा रहा है. पति के घर से निकलते ही महिला ने उसका चुपचाप पीछा किया और देवताल स्थित होटल बैलेंसिंग रॉक पहुंच गई. जब उसने होटल के स्टाफ की मदद से रूम नंबर 103 का दरवाजा खुलवाया, तो उसका पति अपनी तथाकथित प्रेमिका के साथ कमरे में मौजूद मिला.

‘सहकर्मी’ बताकर टालता था बात, एक साल से चल रहा था खेल

हंगामे के दौरान पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति और उस महिला के बीच पिछले करीब एक साल से गुप्त संबंध चल रहे थे. जब भी पत्नी को शक होता और वह इस बारे में सवाल पूछती, तो पति उस महिला को अपनी ‘सहकर्मी’ (Colleague) बताकर बात को टाल देता था और झूठ बोलकर अपना बचाव करता था. लेकिन इस बार पत्नी ने उसे रंगे हाथ पकड़ने की ठान रखी थी. कमरे में दोनों को एक साथ देखते ही पत्नी का सब्र टूट गया और उसने वहीं पति की जमकर पिटाई कर दी, जिससे होटल परिसर में हड़कंप मच गया.

थाने पहुंचा मामला और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस हंगामे की सूचना मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए दोनों पक्षों को थाने ले आई. थाने में भी काफी देर तक विवाद और हंगामा जारी रहा. इस पूरी घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पारिवारिक कलह की यह खौफनाक तस्वीर साफ देखी जा सकती है. पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है. 

ये भी पढ़ें:- हरिद्वार हाईवे पर महिलाओं से बदतमीजी, कार से पीछा किया, गंदी गालियां, फब्तियां कसने लगे 4 नशेबाज, पुलिस के सामने निकल गई सारी हेकड़ी! 

 Rapido Ride के बाद पैसे मांगने पहुंचा ड्राइवर, कैमरा ऑन होते ही बदल गए लड़की के तेवर; VIDEO ने मचाया बवाल!

 पति को दूसरी औरत संग रंगे हाथ पकड़ा, बोनट पर लेटकर काटा बवाल! कई KM तक दौड़ी कार, रुकी तो बीच सड़क…VIDEO!

 ‘कलाम आपका बलिदान मांगता है’… पर्ची पढ़ते ही आगबबूला हुआ टीचर, सबके सामने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड, VIDEO के आते ही एक्शन!

Tags:
Advertisement