Home > क्राइम > MP Crime: सौतेले पिता ने बेटी के साथ की गंदी हरकत, फिर किसी को… साली के साथ भी कर चुका है गलत हरकत

MP Crime: सौतेले पिता ने बेटी के साथ की गंदी हरकत, फिर किसी को… साली के साथ भी कर चुका है गलत हरकत

Indore Crime: पीड़िता की मां ने बताया कि उसके पति ने अपनी साली के साथ भी गलत हरकत की थी. मामले में बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी.

By: Hasnain Alam | Published: May 31, 2026 10:39:20 PM IST



MP Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां 12 साल की लड़की की शिकायत पर पुलिस ने उसके सौतेले पिता के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पीड़िता के मुताबिक आरोपी आए दिन उसके साथ गलत हरकत करता था. दो दिन पहले जब उसकी हरकतें बढ़ गईं, तब उसने पूरी घटना मां को बताई.

इसके बाद महिला बेटी को लेकर थाने पहुंची. पुलिस ने बताया कि इलाके में रहने वाली छात्रा अपनी मां के साथ थाने पहुंची थी. छात्रा ने शिकायत में बताया कि उसका सौतेला पिता उसके साथ गलत हरकतें करता है. 26 मई की रात भी आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी.

महिला ने की थी दूसरी शादी

ऐसे में डर की वजह से बच्ची चुप रही, लेकिन शुक्रवार को उसने मां को पूरी बात बता दी. बताया जा रहा है कि पीड़िता के पहले पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी की थी.

साली के साथ भी कर चुका है छेड़खानी

पीड़िता की मां ने बताया कि कुछ दिन पहले वे दोनों बाणगंगा इलाके में उसकी बहन के घर गए थे. वहां भी पति ने अपनी साली के साथ गलत हरकत की थी. मामले में बाणगंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी. फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

बता दें कि इससे पहले दिल्ली से बाप-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया था. सौतेले पिता ने अपनी 14 साल की बेटी काे अपनी हवस का शिकार बनाया था. इसका भांडा तब फूटा, जब किशोरी के पांच महीने के गर्भवती होने की बात सामने आई.

शिकायत के बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया और आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था.

Advertisement