Home > क्राइम > 1 साल से लिव-इन में थी पत्नी, आ धमका पति तो प्रेमी ने कर दिया खौफनाक कांड… सड़ने वाली थी लाश, बच्चों ने किया पर्दाफाश!

1 साल से लिव-इन में थी पत्नी, आ धमका पति तो प्रेमी ने कर दिया खौफनाक कांड… सड़ने वाली थी लाश, बच्चों ने किया पर्दाफाश!

पति को छोड़कर प्रेमी संग लिव-इन में रहने वाली पत्नी ने अपने ही सुहाग की बलि दे दी. शव को नीम के पेड़ के नीचे लहूलुहान छोड़ दिया ताकि लोग इसे हत्या नहीं, हादसे की नजर से देखें. पुलिस ने इंदौर के एक और बड़े हत्याकांड के मामले में बड़े खुलासे किए हैं.

By: Kajal Jain | Published: July 25, 2026 12:44:28 PM IST



मध्य प्रदेश के इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में आए दिनम बड़े खुलासे हो रहे हैं. पीड़ित और आरोपी पक्षों के अलग-अलग बयान सामने आते रहे हैं. अभी इस केस का खौफ लोगों के दिलों-दिमाग से उतरा नहीं था कि इंदौर के बड़गोंदा थाना क्षेत्र से एक और खौफनाक वारदात सामने आई है जहां प्रेमी के लिए एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रची. पत्नी प्रेमी के साथ रहना चाहती थी लेकिन पति अपनी गृहस्थी को बहाल करना चाहता था. इसी जद्दोजहद के बीच पत्नी ने पति का खून अंत लिख दिया. इस मामले का खुलासा नीम के पेड़ के नीचे एक संदिग्ध शव मिलने से हुआ था जिसके बाद पुलिस ने सतर्कता से हादसे की जांच की और इसके पीछे पत्नी और उसके प्रेमी की भूमिका का खुलासा किया.

गृहस्थी बहाल करना चाहता था पति

इस खौफनाक हत्याकांड मामले में स्थानीय पुलिस ने कई बड़े खुलासे किए हैं. शुरुआती जांच से सामने आया कि 46 वर्षीय राजीव बामनिया की पत्नी पिछले एक साल से अपने प्रेमी संतोष चौहान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. हालांकि राजीव बामनिया उर्फ राजू अपनी गृहस्थी बहाल करना चाहते थे जिसके लिए वो बार-बार पत्नी को लेने उसके घर जाते रहे लेकिन पत्नी ने ससुराल वापस लौटने से साफ इनकार कर दिया. 16 जुलाई को भी पति राजू पत्नी को समझाने और उसे शादीशुदा जिंदगी में वापस लौटने कि हिदायत देने गए थे. घर पर दोनों पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हो गई जिसके बाद प्रेमी ने खौफनाक कदम उठा लिया.

लोहे के टॉमी से फोड़ दिया सिर

इधर दोनों पति-पत्नी आपस में बातचीत कर रहे थे. पति अपनी गृहस्थी को ठीक करना चाहता था लेकिन पत्नी की आंखों पर जैसे प्यार की पट्टी बंधी हुई थी. उसने पति संग लौटने से इनकार किया तो हालात और भी ज्यादा बिगड़ने लगे. तभी वहां खड़ा प्रेमी गुस्से में तमतमाता हुआ आया और लोहे का टॉमी पति के सिर पर दे मारा. उसने एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार किए जिससे पति लहूलुहान होकर गिर पड़ा. प्रेमी की खौफनाक करतूत ने पति की मौके पर ही जान ले ली.

सबूत छिपाने के लिए उठाया खौफनाक कदम

पुलिस ने अपने जांच-पड़ताल में पाया कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति का शव छिपाकर, पूरी वारदात को हादसे का रूप देने की कोशिश की ताकि किसी को कानोंकान खबर न हो. दोनों ने हत्या के अगले ही दिन शराब का सेवन किया और पति राजू के शव को फार्महाउस के करीब एक नीम के पेड़ ने नीचे लावारिस हालात में छोड़ दिया. कुछ बच्चे वहां खेलने आए और खून से लथपथ शव देखकर डर गए. उन्होंने तुरंत स्थानीय लोगों को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस को इत्तला किया गया.

पुलिस की पड़ताल में खुली परतें

जब पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की तो पहली नजर में यह एक हादसा लग रहा था लेकिन जब फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने सबूत इकट्ठा किए तो हत्या की साजिश की परतें खुलने लगीं. जांच को तकनीकी स्तर पर ले गए पत्नी की भूमिका संदिग्ध लगी. जब पूछताछ की गई तो पूरा सच अपने आप सामने आ गया जिसके बाद पत्नी और प्रेमी संतोष को हिरासत में ले लिया. दोनों ने अपना जुर्म कबूला और बताया कि वो नीम के पेड़ के पास वाले फार्म हाउस पर ही मजदूरी कर रही थी. प्रेमी भी वहां काम करता था. दोनों के बीच की बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में तब्दील हो गई.  लेकिन पति राजू को पत्नी  के अवैध संबंधों का पता चल गया था जिसे रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रच डाली.

ये भी पढ़ें:- ‘तुम ऊपर आओ, दोस्तों को नीचे छोड़ो…’ जब ‘तारक मेहता’ की एक्ट्रेस से फिल्ममेकर ने की गंदी डिमांड, होटल के कमरे में अकेले…!

Advertisement