Home > क्राइम > MP Crime: तुम बड़ी हो रही हो, सीख लो, आगे यही… दादा ने पोती को अश्लील वीडियो दिखाकर किया गंदा काम

MP Crime: तुम बड़ी हो रही हो, सीख लो, आगे यही… दादा ने पोती को अश्लील वीडियो दिखाकर किया गंदा काम

Gwalior Crime: बच्ची ने बताया कि दादा ने गंदी हरकत करने के बाद उसे बुरी तरह डराया-धमकाया और कहा कि यह बात अगर घर में किसी को भी बताई, तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा. तुम्हें मम्मी से मिलने के लिए कभी सूरत नहीं जाने दूंगा.

By: Hasnain Alam | Published: June 9, 2026 7:20:29 PM IST



MP Crime News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग व्यापारी अपनी पोती से गंदी हरकत करता था. आरोपी ने अपनी पोती का 4 महीनों शोषण किया. जानकारी के मुताबिक बच्ची के माता-पिता का साल 2023 में तलाक हो चुका है. कोर्ट ने पिता को उसकी कस्टडी सौंपी है, जो ग्वालियर में पारिवारिक बिजनेस करता है. वहीं मां गुजरात के सूरत में एस्ट्रोलॉजर है.

मार्च 2026 में स्कूल की छुट्टियां होने पर महिला अपनी बेटी को अपने साथ सूरत ले आई. बेटी को डरी-सहमी देखकर मां ने वजह पूछी तो वह फूट-फूटकर रो पड़ी. उसने दादा की हरकत के बारे में बताया. यह जानकर मां थाने पहुंची. सूरत पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए केस डायरी ग्वालियर के जनकगंज थाने भेजी है. ग्वालियर पुलिस ने रविवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी फरार है.

अश्लील वीडियो दिखाता था दादा

आरोप है कि 60 साल का दादा अपनी 12 साल की नाबालिग पोती से मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर कहता था- ‘तुम बड़ी हो रही हो, सीख लो, आगे यही करना है. कभी टीशर्ट के अंदर हाथ डालता था तो कभी गोद में बैठा लेता था.’

बच्ची ने मां को बताया- ‘जब घर में कोई नहीं होता या रात में सब सो जाते हैं, तो दादू शराब पीने के बाद मुझे नींद से जगाते थे. वे मुझे जबरन अपने साथ सुलाते थे. अपनी गोद में बैठाते थे और मेरे टी-शर्ट में हाथ डालकर गलत तरीके से छूते थे.’

जान से मारने की भी दी धमकी

उसने बताया- ‘जब मैं रोते हुए उन्हें मना करती थी, तो दादू अपने मोबाइल में गंदी फिल्में दिखाते थे और कहते थे कि तुम ये सब सीखो, तुम बड़ी हो रही हो.’ बच्ची ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो दादा ने उसे बुरी तरह डराया-धमकाया और कहा कि यह बात अगर घर में किसी को भी बताई, तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगा. तुम्हें मम्मी से मिलने के लिए कभी सूरत नहीं जाने दूंगा.

इसी डर की वजह से मासूम ने किसी से कुछ नहीं बताया. फिलहाल जनकगंज थाना पुलिस का कहना है कि गुजरात के सूरत से जीरो पर एफआईआर आई है. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

Advertisement