Khargone Congress protest: खरगौन जिले में कल यानी 7 मई गुरुवार को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर किसानों की समस्याओं को लेकर खलघाट स्थित हाइवे पर चक्काजाम आंदोलन किया जाएगा. जिसमें भगवानपुरा विधानसभा से भी हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल होंगे. विधायक केदार डावर के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता आंदोलन का हिस्सा बनेंगे.
खलघाट हाइवे होगा जाम
विधायक डावर ने कहा कि जब जब किसान परेशान हुआ है, तब तब कांग्रेस पार्टी किसानों के कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा उनके समर्थन में खड़ी नजर आई हैं. आज फिर किसान सरकार द्वारा खड़ी की गईं समस्याओं से परेशान नजर आ रहा हैं. उसी सरकार के विरोध में खलघाट में होने वाले विशाल हाइवे चक्का जाम आंदोलन में विधानसभा से हजारों किसान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे. वहीं आंदोलन को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट हैं.
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
भगवानपुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत जायसवाल ने बताया कि,आज जिस तरह से मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को आएदिन प्रताड़ित कर रही हैं,उससे ये लगता हैं कि, किसानों के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. समय पर किसानों को खाद न देना,बिजली न देना,फसलों का उचित दाम नहीं मिलना,जिसके कारण किसान हताश होकर खुदकुशी करने पर मजबूर हो जाता हैं. मोहन सरकार एक प्रकार से तानाशाही सरकार हो गईं हैं. 7 मई को मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार को बता देंगे कि भगवानपुरा विधानसभा के कोने कोने से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के हितों के लिए उनके साथ खड़े नजर आएंगे.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.