Home > मध्य प्रदेश > Betul Heatwave News: बैतूल में भीषण गर्मी का असर, तालाब में हजारों मछलियों की मौत; प्रशासन से मदद की गुहार

Betul Heatwave News: बैतूल में भीषण गर्मी का असर, तालाब में हजारों मछलियों की मौत; प्रशासन से मदद की गुहार

Heatwave Impact MP: वर्तमान में बैतूल जिले में भीषण गर्मी का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया ऐसे में लगातार जलाशयों और डेमो का जलस्तर घट रहा है.

By: Shubahm Srivastava | Published: April 30, 2026 8:01:04 PM IST



Betul Heatwave News: बैतूल के खेडीसांवलीगढ़ में ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए तालाब में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला. लगातार घटते जलस्तर से हजारों मच्छलीयों की तड़प तड़प कर मौत हो रही है. ऐसे में ठेकेदार को आर्थिक नुक्सान होने का डर सता रहा है. 

भीषण गर्मी, घटता जलस्तर, आक्सीजन की कमी मुख्य कारण

वर्तमान में बैतूल जिले में भीषण गर्मी का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया ऐसे में लगातार जलाशयों और डेमो का जलस्तर घट रहा है. एक ऐसा ही ताजा मामला खेड़ी सांवलीगढ़ से सामने आया, गांव में बने तालाब का अचानक जलस्तर घट गया.

तालाब में मौजूद मच्छलीयों को आक्सीजन की कमी पड़ने लगी और दोपहर में तालाब का पानी गर्म होने लगा इस वज़ह से तालाब में मौजूद मच्छलीयो की मौत हो रही है वहीं ठेकेदार छूटटू खड़िया ने बताया कि अब तक हजारों मच्छलीयों की मौत हो गई. 

प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार 

ठेकेदार ने पंचायत और प्रशासन से तत्काल मदद की गुहार लगाते हुए तालाब में पानी छोड़ने और गहरी करण करने की मांग की है. ग्रामीणों ने भी चिंता जताई है कि इस तरह से तालाब में मर रही मच्छलीयों की वज़ह से कोई बड़ी बिमारी ना फैल जाएं. फिलहाल यह मामला जांच का विषय है.

Disclaimer : The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Advertisement