Advertisement

live News

PM Modi Live: मोदी का केजरीवाल पर हमला: करोड़ों लगाकर बनवाए शीशमहल, हमने तो देश बनाया

PM Modi Live In Parliament: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट सत्र के चौथे दिन आज लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जारी चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष पर जबरदस्त हमला बोला। इससे पहले सोमवार को नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलते हुए मोदी सरकार को घेरा था। प्रधानमंत्री ने राहुल के सवालों का भी जवाब दिया.

Feb 4, 2025 18:32 IST

जाति पर बात करना फैशन बन गया है

पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि कुछ लोगों के लिए जाति के बारे में बात करना फैशन हो गया है।  हमने OBC आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। ये 30 सालों तक कहाँ थे? 

 

Feb 4, 2025 18:29 IST

सवा करोड़ महिलाएं बनीं लखपति दीदी

राष्ट्रपति जी ने लखपति दीदी की बात की। तीसरी बार सरकार बनने के बाद 50 लाख से ज्यादा लखपति दीदी की जानकारी हमारे पास पहुंची है। अब तक करीब सवा करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी है। गांवों में ड्रोन दीदी की चर्चा हो रही है।  

Feb 4, 2025 18:29 IST

राष्ट्रपति के खिलाफ बोल रहे

पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति जी का आप सम्मान नहीं कर सकें आपकी मर्जी लेकिन बार बार उन्हें अपमानित किया जा रहा है। इसके पीछे क्या कारण है? उनके खिलाफ बोलना विकृत मानसिकता है।  

Feb 4, 2025 18:29 IST

राहुल को मिला खास सलाह

पीएम मोदी ने राहुल का बिना नाम लिए उन्हें जेएफके की फॉरगेटन क्राइसेस किताब पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि जब तक फॉरेन पॉलिसी पर न बोलें, मेच्योर नहीं लगेंगे। ऐसे लोगफॉरेन पॉलिसी स्कॉलर की लिखी फॉरगेटन क्राइसेस किताब पढ़े। 

Feb 4, 2025 18:05 IST

युवाओं को धोखा दे रहे कुछ दल

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम युवा भविष्य को ध्यान में रखकर काम कर रहे जबकि कुछ दल युवाओं को धोखा दे रहे हैं।  

   

Feb 4, 2025 18:03 IST

अर्बन नक्सल की भाषा बोल रहे कुछ लोग

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग अर्बन नक्सल की भाषा बोल रे हैं। यह देश का दुर्भाग्य है। ये लोग इंडियन स्टेट के खिलाफ लड़ाई की घोषणा करते हैं। ये न देश की एकता को समझ सकते हैं और न इंडियन स्टेट को।  

Feb 4, 2025 17:49 IST

न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर को खोल दिया

पीएम मोदी ने कहा कि आज 21 वीं सदी में हम  20वीं सदी की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाए हैं। हम 40-50 साल लेट हैं। हमने न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर को खोल दिया है।  

Feb 4, 2025 17:34 IST

करोड़ों लगाकर बनवाए शीशमहल, हमने तो देश बनाया

पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल का बिना नाम लिए हुए कहा कि कुछ लोगों ने करोड़ों लगाकर शीशमहल बनवाए हैं। हमने देश बनाया है।        

Feb 4, 2025 17:30 IST

10 करोड़ फर्जी लोग सरकारी योजनाओं का ले रहे थे फायदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 10 करोड़ फर्जी लोग सरकारी योजनाओं का फायदा ले रहे थे।  हमने ऐसे लोगों का नाम हटवाकर 3 लाख करोड़ रुपया गलत हाथों में जाने से बचाया।  

Feb 4, 2025 17:23 IST

गरीबों के घर में फोटो सेशन कराने जाते हैं कुछ लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल का बिना नाम लिए हुए कहा कि जो लोग गरीबों की झोपड़ियों में जाकर फोटो सेशन कराकर अपना मनोरंजन करते हैं, उन्हें गरीबों की बात बोरिंग ही लगेगी। बता दें राहुल ने सोमवार को राष्ट्रपति मुर्मू के भाषण को बोरिंग बताया था।    

Feb 4, 2025 17:20 IST

25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि  25 करोड़ देशवासी गरीबी को परास्त इससे बाहर निकल आये हैं। जब हम समर्पित भाव से जरीबों के लिए जीवन खपाते हैं तब यही होता है।    

Feb 4, 2025 17:15 IST

5 दशक तक गरीबी हटाओ सिर्फ नारा

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि 5-5 दशक तक हमने 5-5 दशक तक सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे सुने हैं। हमारी सरकार ने गरीब को झूठे नारे नहीं दिए।  

Feb 4, 2025 17:05 IST

लोकसभा पहुंचे मोदी बजने लगी तालियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में पहुंच गए हैं। सांसदों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी थोड़ी देर में सदन को संबोधित करेंगे।  

Advertisement