Advertisement

live News

Pariksha Pe Charcha 2025 Live: किसानों जैसी डाइट-भरपूर नींद…प्रधानमंत्री ने छात्रों को दी हेल्थ टिप्स

Pariksha Pe Charcha 2025 Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे से परीक्षा पर चर्चा करेंगे। इस दौरान वो देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से संवाद करेंगे। इस बार का कार्यक्रम थोड़ा अलग होगा। प्रधानमंत्री के साथ कुछ विशेषज्ञ और मशहूर हस्तियां भी जुड़ेंगे। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी, महिला बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम, पैरालंपिक चैंपियन अवनी लेखरा, सद्गुरु समेत कई लोग शामिल होंगे।

Feb 10, 2025 12:12 IST

हर पल को जी लो फिर वापस नहीं आएगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर किसी पल को जीने से चूक गए तो वो चला जायेगा। फिर लौट कर नहीं आएगा। आप हर पल को जिओ। याद करें कि पहले हम अपने भाइयों से कितना बात करते थे लेकिन अब नहीं करते हैं। पहले स्कूल से आते ही सारी बात मां को बताते थे अब नहीं कर रहे ये सब।  खुद में सिमटते जा रहे हैं। आप ऐसे में डिप्रेशन में चले जाएंगे। बिना संकोच के मन की दुविधाएं मां से कह दीजिये।  

Feb 10, 2025 12:12 IST

मेडिटेशन कीजिये

प्रधानमंत्री ने कहा कि छात्रों को मेडिटेशन करना चाहिए। परेशानी और चिंता से दूर रहने के लिए  प्राणायाम कीजिए। इससे आप बॉडी पर कंट्रोल कर सकेंगे। लॉफ्टर थेरेपी कीजिए क्योंकि ख़ुशी की अपनी ताकत होती है।  

Feb 10, 2025 12:11 IST

बच्चों का प्रेशर घटाएं

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें ये सोचना चाहिए कि परीक्षा ज्यादा जरूरी है या जीवन। परिवार प्रेशर देता है कि आर्टिस्ट नहीं इंजीनियर बनो। टीचर्स भी इसी तरह का माहौल बनाते हैं। आप किसी से किसी की तुलना मत कीजिये। बच्चों का प्रेशर घटाएं, बढ़ाएं नहीं।  

Feb 10, 2025 12:06 IST

बच्चों का प्रेशर घटाएं

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें ये सोचना चाहिए कि परीक्षा ज्यादा जरूरी है या जीवन। परिवार प्रेशर देता है कि आर्टिस्ट नहीं इंजीनियर बनो। टीचर्स भी इसी तरह का माहौल बनाते हैं। आप किसी से किसी की तुलना मत कीजिये। बच्चों का प्रेशर घटाएं, बढ़ाएं नहीं।  

Feb 10, 2025 11:35 IST

किसानों जैसा डाइट लें

प्रधानमंत्री ने छात्रों को सेहत पर टिप्स देते हुए कहा कि हमें किसानों की तरह खाना खाना चाहिए। किसान सुबह में पेटभर खाना खाते हैं। इसके बाद खेत में चले जाते हैं। बाद में हल्का-फुल्का खाते हैं और फिर सूर्यास्त से पहले घर आकर खाना खाते हैं। छात्रों के लिए भरपूर नींद भी जरूरी है। पेड़ के नीचे खड़े होकर गहरी सांस लेना चाहिए। शरीर के लिए पोषण भी जरूरी है।  

Feb 10, 2025 11:31 IST

बच्चों को खुला आसमान चाहिए किताबों का जेलखाना नहीं

प्रधानमंत्री ने छात्रों से कहा कि जब डांस करते हैं तो कितना अच्छा लगता है। ऐसे ही अपने माता-पिता को समझाइये कि हर समय पढ़ाई करेंगे तो तनाव होगा। दीवारों में बंद करके किताबों को जेलखाना बना देंगे तो विकास कैसे कर पाएंगे। बच्चों को खुला आसमान चाहिए। अपनी पसंद की चीजें चाहिए।  

Feb 10, 2025 11:25 IST

खुद से लड़ना सीखना होगा

प्रधानमन्त्री मोदी ने कहा कि हमें खुद को चुनौती देते रहना चाहिए। खुद से लड़ना सीखना पड़ेगा। कभी सोचा है कि जीवन में मैं क्या बन सकता हूं। धीरे-धीरे मन को स्थिर करना चाहिए। प्रेशर रहता है कि इतना नंबर लेकर नहीं आया तो जिंदगी तबाह हो जाएगी। जब क्रिकेट होता है तो स्टेडियम से आवाज आती है। बैट्समैन सिर्फ बॉल देखता है, स्टेडियम का शोर नहीं सुनता है।  

Feb 10, 2025 11:11 IST

12 हस्तियां ले रहे भाग

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस इवेंट को 8 हिस्से में बांटा गया है। अलग-अलग फिल्ड से आने वाली 12 हस्तियां बच्चों के सवालों का जवाब देंगी।    

Advertisement