Advertisement

live News

Manmohan Singh Funeral LIVE: निगम बोध घाट पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पार्थिव शरीर निगम बोध घाट के लिए रवाना हो गया है। इससे पहले कांग्रेस मुख्यालय पर डॉ. सिंह की पत्नी गुरशरण कौर और बेटी दमन सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी अंतिम बार उनके दर्शन किए। 11:35 पर पूर्व पीएम की अंत्येष्टि की जाएगी।

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री भी होंगे शामिल

मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई बड़े दिग्गज मौजूद रहेंगे। गृह मंत्रालय की तरफ से पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसमें भाग लेने वालों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, तीनों सेना के प्रमुख समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं।

पहले सिख पीएम

बता दें कि मनमोहन सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार को अपने घर पर बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें रात 8 बजे के करीब दिल्ली AIIMS लाया गया। रात 9:51 में उन्होंने आखिरी सांस ली। मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। वो भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री थे। मनमोहन सिंह का जन्म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में स्थित गाह गांव में हुआ था। हालांकि पाकिस्तान में जन्म के बावजूद डॉ. सिंह बतौर पीएम कभी भी वहाँ नहीं गए।

Jan 14, 2025 00:14 UTC

Jan 14, 2025 00:14 UTC

राहुल गांधी ने निगम बोध घाट पर डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।

Jan 14, 2025 11:59 IST

सोनिया गांधी ने निगम बोध घाट पर डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।

Jan 14, 2025 11:58 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निगम बोध घाट पहुंचे।

Advertisement