• होम
  • लाइफस्टाइल
  • कौन से अंगूर है शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद काले अंगूर या हरे अंगूर, जानें डॉक्टर की राय

कौन से अंगूर है शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद काले अंगूर या हरे अंगूर, जानें डॉक्टर की राय

पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक हरे अंगूर के सेवन से पाचन क्रिया भी सही रहती है हरे अंगूर का सेवन सलाद के रूप में कर सकते है. दूसरी और काले अंगूर के फायदे की बात करें तो काले अंगूर में भरपूर मात्रा में एंथोसायनिन पाया जाता है. ऐसे में आइए जानते है कि काले अंगूर, हरे अंगूर से ज्यादा फायदे मंद कौन सा है।

Black vs Green Grapes, Lifestyle
  • March 6, 2025 11:12 am Asia/KolkataIST, Updated 1 week ago

नई दिल्ली: अंगूर का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। ऐसा हो भी न आखिर ये इतने स्वादिस्ट और रसीले फल जो है. अब सवाल ये उठता है कि दोनों अंगूर (काले अंगूर,हरे अंगूर ) इनमें से फायदे मंद कौन सा है। एक्सपर्ट के मुताबिक दोनों ही अंगूर में अलग-अलग ख़ासियत होती है। लेकिन काले अंगूर के अंदर खूबियां ज्यादा होने के कारण डॉक्टर काले अंगूर को ज्यादा फायदेमंद मानते हैं। हरे अंगूर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। जो कि शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है । हरे अंगूर के सेवन से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट भी प्राप्त होता है इसी के साथ अंगूर में कैलोरी की मात्रा कम होती है वजन को कम करना शरीर को मेंटेन करने के लिए डॉक्टर ज्यादातर हरे अंगूर खाने की राय देते हैं

हरे अंगूर के फायदे

पोषण विशेषज्ञों के मुताबिक हरे अंगूर के सेवन से पाचन क्रिया भी सही रहती है हरे अंगूर का सेवन सलाद के रूप में कर सकते है और साथ ही हरे अंगूर का जूस बनाकर भी पी सकते हैं। हरे अंगूर खाने से कब्ज की शिकायत भी दूर होती है यानी हरे अंगूर शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।

काले अंगूर के फायदे

दूसरी और काले अंगूर के फायदे की बात करें तो काले अंगूर में भरपूर मात्रा में एंथोसायनिन पाया जाता है, जो इन्हें काले रंग का बनता है। काले अंगूर खाने से दिल की बीमारी से बच सकते है और शरीर की सूजन कम करने में भी काफी मददगार साबित होता है। वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये खासकर उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है यानी काले अंगूर से ब्लड प्रेशर भी मेंटेन रहता है।

कौन से रंग के अंगूर खाने चाहिए

एक्सपर्ट के अनुसार काले अंगूर और हरे अंगूर दोनों ही अपने-अपने जगह पर सही है दोनों के अंदर अलग-अलग गुण पाए जाते हैं। यह निर्भर आपके शरीर पर करता है कि आपको कौन से अंगूर का सेवन करना चाहिए। अगर आपको अपनी पाचन क्रिया सही रखने है, तो आपको हर अंगूर का सेवन करना चाहिए। वहीं अगर दिल की बीमारी से बचना चाहते हैं, तो आपको काले अंगूर का सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: नमाज के दौरान मुस्लिम युवक ने चलाया मोबाइल, ये देख लोगों को नहीं आया रास, मस्जिद में ही शुरू हुई मारपीट