Advertisement
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • गुजरात में आया HMPV का तीसरा मामला, 8 साल का बच्चा हुआ संक्रमित

गुजरात में आया HMPV का तीसरा मामला, 8 साल का बच्चा हुआ संक्रमित

80 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अहमदाबाद नगर निगम ने बयान जारी कर बताया कि बुजुर्ग मरीज का विदेश यात्रा का कोई रिकॉर्ड नहीं है। बताया गया कि तबीयत बिगड़ने के बाद मरीज को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Advertisement
HMPV
  • January 10, 2025 4:10 pm Asia/KolkataIST, Updated 4 days ago

गांधीनगर : गुजरात में आठ साल का बच्चा HMPV से संक्रमित पाया गया है। बच्चा साबरकांठा जिले का रहने वाला है। इससे पहले गुरुवार को 80 साल के एक बुजुर्ग में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इस तरह राज्य में अब तक एचएमपीवी के कुल तीन मामले सामने आ चुके हैं।

 

गुजरात के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर शहर में 8 साल के बच्चे में संक्रमण का संदिग्ध मामला सामने आया था। बच्चे को हिम्मतनगर के एक निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया था। बाद में ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बच्चे को अभी भी आईसीयू में रखा गया है।

जांच में HMPV पॉजिटिव पाया गया

एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि लड़का प्रांतिज तालुका के खेतिहर मजदूरों के परिवार से ताल्लुक रखता है। इस लड़के की एक प्रावेट लैबोरेट्री द्वारा किए गए जांच में HMPV पॉजिटिव पाया गया था, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारीयों ने पुष्टि के लिए उसके ब्लड सैम्पल को सरकारी
लैबोरेट्री में भेज दिया था

नगर निगम ने जारी किया बयान

गुरुवार को 80 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अहमदाबाद नगर निगम ने बयान जारी कर बताया कि बुजुर्ग मरीज का विदेश यात्रा का कोई रिकॉर्ड नहीं है। बताया गया कि तबीयत बिगड़ने के बाद मरीज को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बुजुर्ग मरीज को अस्थमा भी था। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात में एचएमपीवी का पहला मामला 6 जनवरी को सामने आया था।

HMPV कोई नया वायरस नहीं

चीन में तेजी से फैल रहा एचएमपीवी अब भारत के कई हिस्सों में फैल रहा है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यह कोई नया वायरस नहीं है। इसकी पहली बार पहचान साल 2001 में हुई थी और यह इतने सालों से दुनिया में मौजूद है। इसके लक्षण सामान्य सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसे होते हैं।

 

यह भी पढ़ें 

शादी हम किए और आप आकर.., वकील संग बीवी को कांस्टेबल ने रंगे हाथो पकड़ा, पत्नी ने किया हाइवोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO

Advertisement