Sunday, March 19, 2023

ये फूड्स बच्चों की ग्रोथ को रोककर इम्यूनिटी करते हैं वीक, लिवर खराब होने का भी होता है खतरा

नई दिल्ली: बच्चों की मेंटल और फिजिकल ग्रोथ के साथ उनकी इम्युनिटी को ये खाने की चीजें बुरी तरीके से प्रभावित करती हैं। अगर आपका बच्चा इन चीजों को खाने का आदी है तो आपको इसे बदलने के लिए जल्दी कोशिश करनी चाहिए।

कुछ फूड्स में स्वाद बेस्ट होते हैं लेकिन बच्चों की सेहत के लिए नहीं। इन फूड्स का निरंतर सेवन करने से बच्चों की ग्रोथ और इम्युनिटी ही वीक नहीं होती बल्कि इससे लिवर भी खराब होने लगता है। तो चलिए इनके बारें में जानते है…

फ्रेंच फ्राइज

फ्रेंच फ्राइज बच्चों को बेहद पसंद होते हैं लेकिन ट्रांस फैट और कैलोरी से भरी हुई यह चीज बच्चों के डाइजेशन के लिए काफी हानिकारक है। आप अगर फ्राइज को रिप्लेस ही करना चाहते हैं तो आलू की स्थान पर शकरकंद।

सॉफ्ट ड्रिंक्स

सोडा या कोला पीने से डायबिटीज और मोटापे का खतरा अधिक बढ़ जाता है। अपने बच्चों को पैकेज्ड फलों के रस का उपयोग न करने दें, इसमें सिर्फ सोडा या शुगर के अलावा कुछ नहीं होता है। ।

शुगर ग्रेन

शुगर से भरपूर चीजों में फाइबर न के तुलना में होता है। जैसे- क्रीम रोल फैट और शुगर के अलावा कोई अन्य पोषक तत्व नहीं होता है। बच्चों को सेवन करने के लिए ऐसी चिजें दें, जिसमें 10 ग्राम से कम चीनी और तीन ग्राम फाइबर हो।

फ्रूट फ्लेवर वाली चीजें

फ्रूट यानी फल वाले फ्लेवर को देखकर यह न समझें कि कोई चीज फलों से बनी हुई है। जौसे- फ्रूट केक या फ्रूट गमी इसमें कैंडी की तरह चीनी से भरे होते हैं। यह चीजें शुगर और केमिकल से भरी हुई होती हैं जो बच्चों के दांतों से चिपककर कैविटी की प्रॉब्लम देती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में दिए गए सुझाए और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। इनखबर इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

बिहार में अपना CM चाहती है भाजपा, नीतीश कैसे करेंगे सियासी भूचाल का सामना

Latest news