भारत के लगभग हर घरों के रसोई में आपको इलायची मिल जाएगी लेकिन क्या आपको पता है इसका सेवन करने से क्या होता है? चलिए जानते हैं।
नई दिल्ली। इलायची, जिसे स्वाद और सुगंध की रानी भी कहा जाता है, केवल एक मसाले के रूप में ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई खतरनाक बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि इलायची खाने से कौन-कौन सी बीमारियों से राहत मिल सकती है।
इलायची का सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। यह गैस, कब्ज, और पेट दर्द जैसी समस्याओं को दूर करता है। इलायची के सेवन से पेट में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और पाचन क्रिया सुधारती है।
इलायची दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसमें पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो रक्तदाब को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और दिल की धड़कन को सामान्य रखते हैं। नियमित रूप से इलायची खाने से हृदय रोगों का खतरा कम होता है।
इलायची का सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह शरीर में इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित कर मधुमेह की समस्या को कम करने में सहायक है।
इलायची में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जुकाम, खांसी, और अस्थमा जैसी सांस की समस्याओं से राहत दिलाते हैं। यह गले को सुकून देती है और श्वसन मार्ग को साफ करती है।
इलायची मानसिक थकान को कम करने में मदद करती है और मस्तिष्क को ताजगी प्रदान करती है। यह मानसिक स्थिति को स्थिर रखती है और दिमागी स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है।
हरी इलायची फेफड़ों में ब्लड सर्कुलेशन गति को ठीक रखता है। इसके साथ ही यह अस्थमा, जुकाम, खांसी जैसी समस्याओं से भी राहत पहुंचती है। यह बलगम और कफ को बाहर निकालकर छाती की जकड़न को कम करने में मदद करती है।
नींद की समस्या में राहत
कुछ लोगों को ढेर सारा काम करने के बाद भी रात को नींद नहीं आती। सोने के लिए लोग दवाइयों को सहारा लेते हैं जिसका शरीर पर गलत प्रभाव पड़ता है। नेचुरल तरीके से नींद लेने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले इलायची को गर्म पानी के साथ खाएं। इससे नींद आएगी और खर्राटे की समस्या भी दूर हो जाएगी।