Thalapati Vijay fashion won tamilnadu assembali
Thalapati Vijay fashion: तमाम गुणा गणित के बाद तमिलनाडु चुनाव परिणाम आपके सामने है. कई दिग्गजों ने जीत दर्ज की. इसी लिस्ट में एक्टर थलापति विजय का भी नाम है. बता दें कि, तमिलनाडु चुनाव के रुझानों में एक्टर थलापति विजय सभी अन्य पार्टियों को पछाड़ कर सबसे आगे निकल गए हैं. उनकी पार्टी टीवीके ने इस चुनावी दंगल में सुनामी लाकर इतिहास रच दिया है. बता दें कि, फिल्मों में कमांडर (थलापति) का किरदार निभाने वाले विजय अब राजनीति के भी नए असली थलापति यानी मुख्यमंत्री बनेंगे. विजय की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है. फैशन और स्टाइल की बात करें तो विजय अपनी फिल्मों में जितने कूल, डैशिंग लगते हैं, उतने ही सिंपल अंदाज में नॉर्मल लाइफ में नजर आते हैं. उनके स्टाइलिस्ट एंड डैशिंग लुक पर लाखों लड़कियां फिदा रहती हैं.
टीवीके पार्टी DMK, AIADMK जैसी पार्टियों से आगे
रुझानों के अनुसार, टीवीके पार्टी DMK, AIADMK जैसी बड़ी पार्टियों से भी 110 से अधिक सीटों से आगे है. फैशन की बात करें तो इसमें भी विजय कुछ कम नहीं हैं. अपने सिंपल स्टाइल से ही सबका दिल जीत लेते हैं. 51 साल की उम्र में भी वे लाखों महिला फैंस के दिलों में बसते हैं. एक्टर विजय का फैशन स्टाइल बेहद ही सादगी भरा और आरामदायक नजर आता है. सिंपल, कंफर्ट और मॉडर्निटी, इन तीनों का मिश्रण साफ दिखता है. सिंपल लुक के साथ ही विजय ट्रेंडिंग फैशन को भी ट्राई करना पसंद करते हैं.
वर्ष 2024 में लॉन्च की थी पॉलिटिकल पार्टी
साउथ इंडियन फिल्मों के एक्टर विजय ने अपनी पॉलिटिकल पार्टी वर्ष 2024 में लॉन्च की थी, जिसका नाम तमिलगा वेट्री कज़गम है. ये पार्टी तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक्टिव है. आप जिस भी फंक्शन, राजनीतिक कार्यक्रमों या किसी भी फिल्म अवॉर्ड फंक्शन में थलापति विजय को देखेंगे तो शर्ट, जींस, टी-शर्ट में ही नजर आएंगे. शायद, उनके इस तरह के परिधान और स्टाइल ही सबसे ज्यादा आरामदायक और बेहतर लगते हों.
फैशन सेंस एकदम अलग हैं थलापति विजय
थलापति विजय का फैशन सेंस एकदम अलग है. अक्सर वे कॉटन की शर्ट और जींस पैंट में कूल और कंफर्टेबल नजर आते हैं. उनकी उम्र भले 51 साल हो, लेकिन आज भी वे कम उम्र के फिट और डैशिंग स्टार पॉलिटिशियन हैं. उनका जादू सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि राजनीति के क्षेत्र में भी जबरदस्त चल रहा है. आज के चुनावी नतीजे तो यही दर्शा रहे हैं.
डेनिम और लेदर जैकेट भी काफी पसंद
थलापति विजय को डेनिम और लेदर जैकेट भी काफी पसंद है, जिसे ये बखूबी कैरी करते हैं. इस तरह के पहनावे में भी एक्टर बेहद डैशिंग और कूल लुक में नजर आते हैं. साथ ही उन्हें सनग्लासेस का भी बेहद शौक है. उनके सनग्लासेस बेहद ही यूनीक, अनोखे और ट्रेंडी होते हैं. वैसे तो ये उनकी कई साल पुरानी तस्वीर है, जिसमें वे काफी यंग नजर आ रहे हैं, लेकिन चश्मे में उनका लुक दमदार है.
हेयर स्टाइल भी फैंस को खूब आता पसंद
एक्टर का हेयर स्टाइल भी उनके फैंस को काफी पसंद है. कई फैंस उनके लुक को कॉपी करने की भी कोशिश करते हैं. सफेद टी-शर्ट, ब्लैक कोट, ब्लैक गॉगल्स और काले-सफेद सामने से बड़े बाल वाला ये हेयर स्टाइल लुक कमाल का है.