• होम
  • लाइफस्टाइल
  • गर्मियों के मौसम में इस तरह रखें अपनी आंखों का ख्याल, सनग्लास का करें प्रयोग

गर्मियों के मौसम में इस तरह रखें अपनी आंखों का ख्याल, सनग्लास का करें प्रयोग

गर्मी के मौसम में हम अपनी सेहत का ध्यान अच्छे से रखते हैं। हमारे शरीर का इतना ख्याल रखते हैं कि आंखों के बारे में भूल ही जाते हैं। इस मौसम में हमारी आंखों पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है।

health during summer
inkhbar News
  • April 19, 2025 9:14 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 weeks ago

लाइफस्‍टाइल: गर्मी के मौसम में हम अपनी सेहत का ध्यान अच्छे से रखते हैं। हमारे शरीर का इतना ख्याल रखते हैं कि आंखों के बारे में भूल ही जाते हैं। इस मौसम में हमारी आंखों पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। तेज धूप के कारण आंखों में ड्राइनेस की समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे में आंखों को मसलने से आंखों को गंभीर नुकसान भी पहुंच सकता है। धूप में आंखों का बचाव सनग्लासेस करते हैं। लेकिन लोगों को इसका पता ही नहीं होता कि उन्हें कौन सा सनग्लास पहनना है। जिसके कारण वहवे गलत चश्मे का चयन कर लेते हैं। जिससे आंखों को राहत मिलने की जगह नुकसान होता है।

आंखों पर धूप से ज्यादा समस्या

धूप का सीधा असर हमारी आंखों पर पड़ता है। लोग कंप्यूटर या मोबाइल का प्रयोग ज्यादा करते हैं और ऑन स्क्रीन ज्यादा समय बिताते हैं। उनकी आंखों पर धूप में ज्यादा समस्या होती है। धूप से बचने के लिए सही क्वालिटी का सनग्लास होना जरूरी है। खराब क्वालिटी के सनग्लास लगाने से आंखों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। इस कारण से आंखों में दर्द और लालपन भी आ सकता है। आंखों में खुजली जैसा महसूस भी हो सकता है और रेटिना तक को नुकसान पहुंच सकता है।

सनग्लास का प्रयोग

गर्मियों के मौसम के दौरान धूप में अल्ट्रावॉयलेट किरणें भी होती हैं। यह किरणें आंखों की सेहत को भी गंभीर नुकसान करती हैं। इनसे बचने के लिए एक अच्छी क्वालिटी के सनग्लास का प्रयोग करना चाहिए। सनग्लास खरीदने के दौरान इसकी अच्छे से जांच कर लेनी चाहिए। बहुत से सनग्लास ऐसे भी होते हैं जो केवल दिखावे के लिएहोते हैं। ऐसे सनग्लास लगाने का कोई मतलब नहीं है। साथ ही सही फ्रेम का सनग्लास खरीदना जरूरी होता है। फ्रेम आपके चेहरे पर सही लगे और साथ ही आंखों को भी ठीक से कवर कर ले।

धूप से बचने का उपाय

धूप से होने वाले नुकसान से आंखों को बचाने के लिए यूवी प्रोटेक्टेड सनग्लासग्लास के साथ ही कुछ और सावधानी भी बरतनी चाहिए। इनमें आंखों को ठंडे पानी से या गुलाब जल से धोना है। आंखों को ड्राइनेस से बचाए रखने के लिए डॉक्टर से पूछकर आई ड्रॉप का प्रयोग करना चाहिए। धूप से वापस आने पर आंखों को पानी से धोना चाहिए।

 

ये भी पढ़े :  करोड़ो में बिके, लेकिन रन के लिए तरसे ये 5 दिग्गज बल्लेबाज, आईपीएल के सबसे बड़े खिलाड़ी, जिनका प्रदर्शन रहा फीका

 

Tags

summer