• होम
  • लाइफस्टाइल
  • 40 की उम्र के बाद शुरू कर दें ये 5 काम, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, जवानी रहेगी बरकरार

40 की उम्र के बाद शुरू कर दें ये 5 काम, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर, जवानी रहेगी बरकरार

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। 40 की उम्र पार करने के बाद मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, हड्डियों की मजबूती घटने लगती है और कई बार छोटी-छोटी बीमारियां भी शरीर को घेरने लगती हैं।

diseases
  • February 9, 2025 2:13 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

नई दिल्ली: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर की कार्यक्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है। 40 की उम्र पार करने के बाद मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, हड्डियों की मजबूती घटने लगती है और कई बार छोटी-छोटी बीमारियां भी शरीर को घेरने लगती हैं। लेकिन सही जीवनशैली अपनाकर और कुछ महत्वपूर्ण आदतों को शामिल करके 100 साल तक स्वस्थ और ऊर्जावान रहा जा सकता है। आइए जानते हैं वे 5 जरूरी काम जो 40 के बाद हर व्यक्ति को अपनाने चाहिए।

1. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर डाइट अपनाएं

40 की उम्र के बाद शरीर में फ्री रेडिकल्स का असर बढ़ जाता है, जिससे कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है और उम्र जल्दी दिखने लगती है। इसके लिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार लेना जरूरी है। हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, मेथी, ब्रोकोली)। फल (ब्लूबेरी, अनार, संतरा)। सूखे मेवे (अखरोट, बादाम, काजू)। बीज (चिया सीड्स, अलसी, कद्दू के बीज), ये खाद्य पदार्थ शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं और कैंसर, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव करते हैं।

2. हड्डियों और जोड़ों की मजबूती का रखें खास ध्यान

40 के बाद कैल्शियम और विटामिन D की कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए आपको अपनी डाइट में ये चीजें शामिल करनी चाहिए जैसे- दूध, दही और पनीर, तिल और सोयाबीन, मशरूम और सूरज की रोशनी में समय बिताना, रोजाना 30 मिनट वॉक और योगासन करना।

3. हृदय को स्वस्थ रखने के लिए करें बदलाव

40 के बाद हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, खासकर अगर आपका खान-पान असंतुलित है और शारीरिक गतिविधि कम है। इसलिए इन आदतों को अपनाएं जैसे- रोजाना 30-40 मिनट तेज चलना या एक्सरसाइज करना। तली-भुनी और प्रोसेस्ड फूड से परहेज करना। कम नमक और चीनी का सेवन। रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना। ये आदतें हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करेंगी।

4. दिमागी सेहत का रखें ध्यान

40 के बाद मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है जितना कि शारीरिक स्वास्थ्य। तनाव, डिप्रेशन और भूलने की बीमारी से बचने के लिए ये करें। मेडिटेशन और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें। मोबाइल और डिजिटल स्क्रीन का उपयोग सीमित करें। रोजाना कम से कम 20-30 मिनट किताबें पढ़ें। सामाजिक रूप से सक्रिय रहें और दोस्तों-परिवार से बातचीत करें

5. शरीर को डिटॉक्स करने पर दें ध्यान

40 के बाद शरीर में विषैले तत्व जल्दी जमा होने लगते हैं, जिससे पेट की समस्याएं, स्किन एलर्जी और मोटापा जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसके लिए दिन की शुरुआत गुनगुने पानी और नींबू से करें। ज्यादा से ज्यादा पानी और हर्बल टी पिएं। कम से कम हफ्ते में एक दिन उपवास करें। फाइबर युक्त आहार लें, जिससे पाचन तंत्र मजबूत हो।

Also Read…

मूक-बधिर नाबालिग से हैवानियात, रेप कर खून से लथपथ बच्ची को जंगल में छोड़ा, 6 दिन बाद हुई ऐसी हालत डॉक्टर भी रह गए हैरान

Tags

age of 40