Home > लाइफस्टाइल > शिलाजीत से मिलेगी घोड़े जैसी ताकत, बिस्तर पर नहीं करेगा रुकने का मन; पार्टनर को कर देंगे पानी-पानी

शिलाजीत से मिलेगी घोड़े जैसी ताकत, बिस्तर पर नहीं करेगा रुकने का मन; पार्टनर को कर देंगे पानी-पानी

Shilajit Benefits: शिलाजीत के सेवन से पुरुष का ऊर्जा, स्टैमिना और टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है. इसके चलते शारीरिक और यौन संबंधों में अप्रत्यक्ष रूप पुरुषों को फायदा मिलता है.

By: JP Yadav | Last Updated: October 27, 2026 1:09:13 PM IST



Shilajit Benefits: सक्सेसफुल मैरिड लाइफ के लिए पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध अनिवार्य शर्त है. इसके बिना दंपती के बीच रिश्ते बोझिल एक दिन टूट की कगार पर पहुंच जाते हैं. ऐसे में कुछ निश्चित अंतराल पर पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध (सेक्स) जरूर बनने चाहिए. आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी और शारीरिक संबंध में अनिच्छा ने पति-पत्नी के बीच कड़वाहट पैदा कर दी है. कई नपुंसकता और अन्य शारीरिक कमी सेक्स लाइफ को बर्बाद कर देती है. दंपती भी यह भूल जाते हैं कि सेक्स भी जिंदगी का अहम हिस्सा है और इसके बिना शादी या लिव इन का कोई मतलब नहीं है. इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे कि कैसे शारीरिक कमजोरी से परेशान लोग अपनी ताकत बढ़ा सकते हैं, इससे पत्नी को बिस्तर पर आपसे निराश नहीं होगी. 

शिलाजीत से मिलेगा घोड़े जैसा स्टेमिना

शिलाजीत के बारे में कहा जाता है कि यह  हिमालय और अन्य ऊंचे पर्वतों की चट्टानों से निकलता है. यह एक गाढ़ा, चिपचिपा और तारकोल जैसा प्राकृतिक पदार्थ है. आयुर्वेद में इसे ताकत का प्रतीक माना जाता है. इसे एक शक्तिशाली औषधि के रूप में मान्यता हासिल है. विशेषज्ञों की मानें तो शिलाजीत के सेवन से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है. इसके अलावा स्टैमिना और यौन क्षमता को बढ़ाने में भी यह औषधि मदद करती है.

शिलाजीत कैसे करता है काम

टेस्टोस्टेरोन और स्पर्म क्वालिटी (Testosterone and Sperm Quality) : विशेषज्ञों के अनुसार, शिलाजीत के सेवन से प्राकृतिक रूप से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन संतुलित होता है. इसके सेवन से पुरुषों में कामेच्छा (Libido), स्पर्म काउंट और गतिशीलता (Motility) में तेजी से सुधार होता है. यह तीनों चीजें सेक्स लाइफ के जरूरी हैं. 
एनर्जी और स्टैमिना (Energy and Stamina) : शिलाजीत के सेवन से पुरुषों की कोशिकाओं में माइटोकॉन्ड्रिया और ATP (एडेनोसिन ट्राइफॉस्फेट) में इजाफा होता है. इन दोनों के बढ़ने से शारीरिक थकान होती है. जानकारों की मानें तो इससे सहनशक्ति भी बढ़ती है
रक्त संचार (Blood circulation) : शिलाजीत का सेवन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को तो बढ़ाता ही है, साथ ही नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को बेहतर बनाने में मददगार होता है.  नाइट्रिक ऑक्साइड (Nitric Oxide – NO) शरीर में बनने वाला एक प्राकृतिक अणु है जो यौन स्वास्थ्य और सेक्स लाइफ में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

कैसे, कब और कितना करें सेवन

विशेषज्ञों के मुताबिक, शिलाजीत का सेवन रोजाना 250 से 500 मिलीग्राम करना चाहिए. यह करीब एक मटर या चने के दाने के बराबर) है. इसका सेवन सुबह के दौरान खाली पेट या फिर रात को सोते से ठीक पहले गुनगुने दूध या पानी में मिलाकर करना चाहिए.  जानकार यह भी सलाह देते हैं कि शिलाजीत का असली फायदा उठाना चाहते हैं तो अन्य आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों (जैसे अश्वगंधा आदि) का भी सही संयोजन करें.

डिसक्लेमर: लेख में दी गई जानकारी इंटरनेट पर मौजूद स्रोतो से ली गई है. इसका इस्तेमाल करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह ले लें. हमारी कोई गारंटी नहीं है.

यह भी पढ़ें: बिस्तर पर महिलाओं को पार्टनर से चाहिए ये 6 चीजें, बढ़ जाएगी एक्साइटमेंट; सेक्स में मजा आएगा कई गुना

Tags:
Advertisement