Home > लाइफस्टाइल > बुर्के में रशियन बेगम! ऐसी जिंदगी जीती हैं शेख की बीवियां; लाइफस्टाइल देख फटी रह जाएंगी आंखें

बुर्के में रशियन बेगम! ऐसी जिंदगी जीती हैं शेख की बीवियां; लाइफस्टाइल देख फटी रह जाएंगी आंखें

Sheikh Wife Lifestyle: भारत एक ऐसा देश है जहां पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही पवित्र माना जाता है. वहीं यहां दूसरी शादी को कहीं न कहीं ठीक नहीं समझा जाता. जहां एक तरफ हिंदू मैरिज एक्ट इसे गैर-कानूनी मानता है, लेकिन अगर अरब देशों की बात की जाए तो वहां की संस्कृति यहां से बिलकुल विपरीत है.

By: Heena Khan | Published: October 30, 2026 11:46:12 AM IST



Sheikh Wife Lifestyle: भारत एक ऐसा देश है जहां पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही पवित्र माना जाता है. वहीं यहां दूसरी शादी को कहीं न कहीं ठीक नहीं समझा जाता. जहां एक तरफ हिंदू मैरिज एक्ट इसे गैर-कानूनी मानता है, लेकिन अगर अरब देशों की बात की जाए तो वहां की संस्कृति यहां से बिलकुल विपरीत है. वहीं आज हम आपको एक ऐसी महिला की जिंदगी दिखाने वाले हैं जो शेख से शादी करके एक बेहतरीन लाइफस्टाइल जी रही है. लेकिन खास बात ये है कि महिला रशियन है और शेख से शादी कर पानी जिंदगी गुजार रही है. इस बीच, दुबई में एक रशियन महिला ने हाल ही में अपनी ज़िंदगी की एक झलक शेयर की, जो हमें एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जहाँ शादी, शान और प्यार का एक अलग ही मतलब है.

ऐसी जिंदगी जीती है शेख की पत्नी 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह रशियन महिला, दुबई के एक अमीर शेख की दूसरी पत्नी है. वहीं महिला सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. बता दें कि इस महिला का “emirati family” नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट है. जिस अकाउंट पर ये कई ऐसी वीडियो शेयर करती है जिसमे वो अपनी लाइफस्टाइल दिखाती है, महिला एक ऐसी ज़िंदगी को दिखा रही है जो अक्सर पर्दे के पीछे छिपी रहती है. जहाँ अरब महिलाएँ अक्सर अबाया और प्राइवेसी में रहना पसंद करती हैं, वहीं यह रशियन महिला बेझिझक अपने शानदार विला, चमचमाती ज्वेलरी, डिज़ाइनर आउटफिट और लग्ज़री कारों को दिखाती है.

पुणे में करता था काम, लॉकडाउन में गांव लौटा तो खरीदने लगा जमीन-ट्रैक्टर; अब घर में जमीन के नीचे मिले 3 ड्रमों में करोड़ों रुपये

लक्ज़री लाइफ जीते हैं बच्चे

जानकारी के मुताबिक इस रशियन बेगम के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, और उनकी ज़िंदगी किसी बादशाहों से कम नहीं हैं. प्राइवेट स्कूल, खास प्ले एरिया, लग्ज़री ट्रिप और दुबई की सुनहरी स्काईलाइन के साथ, उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी किसी फ़िल्म के सीन जैसी है. वहीं इस रशियन महिला का कहना है कि शेख उसकी हर छोटी-बड़ी इच्छा पूरी करते हैं, चाहे वो यूरोप की ट्रिप हो, हीरे का हार हो या सपनों का गाउन हो. लोग बार-बार उससे पूछते हैं, “तुम्हारी पहली पत्नी के साथ तुम्हारे रिश्ते कैसे हैं? क्या तुम्हें जलन नहीं होती?” लेकिन वह इन सवालों का जवाब नहीं देती, बस खुशी के पल शेयर करती है. इस्लामिक कानून के अनुसार, एक शेख को अपनी सभी पत्नियों को बराबर सम्मान, खर्च, घर और समय देना चाहिए, और उसके बाद ही वह चार शादियाँ कर सकता है.

Advertisement