Home > लाइफस्टाइल > Sas damad Jokes: दामाद के पास प्यार से पहुंची सास, बोली- शादी के बाद आपने क्या सीखा, मिला ऐसा जवाब कि…

Sas damad Jokes: दामाद के पास प्यार से पहुंची सास, बोली- शादी के बाद आपने क्या सीखा, मिला ऐसा जवाब कि…

Joke of the day: ये सच है कि, चुटकुले हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं.

By: Lalit Kumar | Published: June 15, 2026 1:30:46 PM IST



Joke of the day: ये सच है कि, चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. क्योंकि, आजकल लोग काम के दवाब में हंसना तो मानो भूल ही गए हों. ऐसे में जोक्स अधिक फायदेमंद साबित हो सकते हैं. दरअसल, जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…

इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

सास प्यार से: दामाद जी, शादी के बाद क्या सीखा?
दामाद: जी… “Yes” बोलना सबसे सुरक्षित जवाब है


सास: दामाद जी, हमारी बेटी में ऐसा क्या देखा कि शादी कर ली?
दामाद: बस जी… आपका घर देखकर ही फैसला कर लिया था.


सास: दामाद जी, आप क्या करते हैं?
दामाद: जी, आपकी बेटी को खुश रखने की कोशिश…
सास: अच्छा, कोई नौकरी भी करते हैं या यही फुल टाइम है?


सास: मेरी बेटी बहुत सीधी है
दामाद: जी, मुझे भी शादी के बाद ही पता चला… कितनी “सीधी” है.


सास: दामाद जी, खाना कैसा बना है?
दामाद: जी, अगर सच बोलूं तो…
सास: रहने दीजिए, झूठ ही बोल दीजिए.


सास: दामाद जी, हमारी बेटी आपको परेशान तो नहीं करती?
दामाद: नहीं-नहीं, बस रोज थोड़ा-थोड़ा.


सास: मेरी बेटी बचपन से बहुत समझदार है
दामाद: जी, तभी तो उसने मुझे चुना.


सास: दामाद जी, आप मेरी बेटी का ख्याल तो रखते हैं ना?
दामाद: जी, मैं तो रखता हूं… वो मेरा रखती है.


सास: आप मेरी बेटी से कितना प्यार करते हैं?
दामाद: इतना कि… आपकी डांट भी सह लेता हूं.


सास: शादी के बाद जिंदगी कैसी चल रही है?
दामाद: जी, अब तो “मैनेजमेंट” सीख गया हूं.


सास: मेरी बेटी में सबसे अच्छी बात क्या है?
दामाद: जी, वो आपकी तरह नहीं है.


सास: मेरी बेटी बचपन से बहुत शांत है.
दामाद: जी, शादी के बाद “अपडेट” हो गई है.


सास: आप मेरी बेटी से कितना प्यार करते हैं?
दामाद: इतना कि…
उसकी हर बात मान लेता हूं…
(और अपनी कोई नहीं चलाता)

Advertisement