Home > लाइफस्टाइल > फ्रांस-बाली-जापान सब फेल हैं जनाब! भारत की इन 5 डेस्टिनेशंस की खूबसूरती देखकर विदेशी भी रह जाते हैं हैरान

फ्रांस-बाली-जापान सब फेल हैं जनाब! भारत की इन 5 डेस्टिनेशंस की खूबसूरती देखकर विदेशी भी रह जाते हैं हैरान

फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व की बचत के लिए पीएम मोदी ने विदेश यात्रा टालने की अपील की है, लेकिन आपको बता दें कि अब आप भारत की जमीन पर ही स्विट्जरलैंड, फ्रांस, इटली, जापान, बाली और तिब्बत घूमने का अहसास होगा.

By: Kajal Jain | Published: May 17, 2026 9:58:03 PM IST



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की इंटरनेशनल ट्रेवल टालने की अपील की है, ताकि देश फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व को सेव किया जा सके और घरेलू टूरिज्म को बढ़ावा मिले. हालांकि हम इंडियन्स का तो सपना होता है एक न एक बार विदेश जाना, लेकिन इस बार न तो मौका है और न ही दस्तूर. इसलिए आज हम आपके लिए एक ऐसा विकल्प लाए हैं, जिसके जरिए आप विदेश की खूबसूरती को अब इंडिया के अंदर रहकर ही एंजॉय कर पाएंगे. जी हां. इस रिपोर्ट में हम आपको भारत की उन ट्रेवल डेस्टिनेशन्स की जानकारी देंगे, जिनका लुक और खूबसूरती विदेशों तक मशहूर है. इनमें कुछ जगहें स्विट्जरलैंड जैसा फील देंगी तो कहीं जाकर आपको फ्रांस और इटली का अहसास होगा. जानिए

मिनी स्विट्जरलैंड

आपने सही पढ़ा. मिनी स्विट्जरलैंड हमारे कश्मीर में गुलमर्ग नाम की जगह को स्विट्जरलैंड की रेप्लिका कहा जाता है. यहां बर्फ से ढ़के पहाड़, चीड़ के जंगल, फूलों से लदी वादियां और शांत माहौल यूरोप के अल्पाइन की याद दिला देता है.

लिटिल फ्रांस

हमारा पुडुचेरी भी फ्रांस से कम नहीं हैं. यहां व्हाइट टाउन से लेकर फ्रेंच क्वार्टर, चमकीली पीली-गुलाबी बिल्डिंग और बोगनवेलिया से लदी दीवारे आपको यूरोपियन अर्बन कल्चर की याद दिला देंगे. पुडुचेरी के कैफे और खाली सड़कें आपको फ्रेंच आर्किटेक्चर फ्रांस जैसी वाइव देंगे.

इंडियन बाली

थाईलैंड के फी-फी आईलैंड और बाली के बीच का सनसेट भला कौन एंजॉय नहीं करना चाहेगा. इंडियन्स की तो वहां भीड़ लगी रहती है, क्योंकि वहां जाना काफी सुविधाजनक है, लेकिन इससे भी ज्यादा अफॉर्डेबल रहेगा अंडमान आइलैंड, जहां न तो भीड़ है और न ही कोई टेंशन. यहां आप शांत क्लाइमेट और ट्रॉपिकल फीचर्स के साथ सिर्फ सी शोर एंजॉय करते हैं.

मिनी तिब्बत

लेह-लद्दाख के बारे में सुना ही होगा, ठंडे रेगिस्तान, चारों ओर पहाड़, गहरी झील और बौद्ध मठ. ये दिखने में बिल्कुल तिब्बत जैसे लगते हैं. एडवेंचर ट्रेवलर्स यहां बाइक से जाना पसंद करते हैं और वहां पहुंचकर अलग ही दुनिया को फील करते हैं.

मिनी जापान

हमारे अरुणाचल प्रदेश में हूबहू जापानी विलेज जैसा सीन देखने को मिलता है. यहां की जीरो वैली में धान के खेत, लकड़ी के घर और चारों तरफ शांति ही  शांति. ये सोचने में जितना सुकून मिलता है, वहां जाकर आप कहीं ज्यादा अच्छा फील करते हैं. नेचुरल ब्यूटी से लबालब भरी इस जगह में आप नेचुरल फार्मिंग और फिशिंग को करीब से देखते हैं.

ये भी पढ़ें:- क्या आप भी कमरे को ‘शिमला’ बनाकर सोते हैं? तुरंत पढ़ लें एक्सपर्ट की चेतावनी, हड्डी-फेंफडे दोनों रहेंगे सेफ!

Advertisement