सर्दियों के मौसम में गर्म कंबल का उपयोग हर घर में होताहै। लेकिन अधिक उपयोग के कारण ये जल्दी गंदे हो जाते हैं. हालांकि कुछ आसान घरेलू उपायों से आप कंबलों को बिना पानी के भी साफ कर सकते हैं। बाजार में उपलब्ध क्लीनिंग स्प्रे भी कंबलों की सफाई का एक बेहतर विकल्प है।
नई दिल्ली: सर्दियों के मौसम में गर्म कंबल का उपयोग हर घर में होताहै। लेकिन अधिक उपयोग के कारण ये जल्दी गंदे हो जाते हैं, जिन्हें साफ करना एक चुनौती बन जाता है। खासतौर पर इन्हें धोने और सुखाने में काफी मेहनत लगती है। हालांकि कुछ आसान घरेलू उपायों से आप कंबलों को बिना पानी के भी साफ कर सकते हैं।
गर्म कंबलों को साफ करने के लिए वैक्यूम क्लीनर एक बेहतरीन विकल्प है। यह कंबल में जमी धूल और मिट्टी को आसानी से हटा सकता है। वैक्यूम क्लीनर से सफाई में ज्यादा समय और मेहनत भी नहीं लगती है, साथ ही यह तरीका कंबलों को ताजा बनाए रखने में मदद करता है।
बेकिंग सोडा एक प्रभावी घरेलू सामग्री है, जो कंबलों की सफाई के लिए उपयोगी हो सकती है। गंदे कंबल पर 30-40 मिनट के लिए बेकिंग सोडा छिड़ककर छोड़ दें। इसके बाद हल्के ब्रश से इसे साफ कर लें। यह न केवल कंबल को साफ और चमकदार बनाता है, बल्कि उसमें ताजगी भी बनाए रखता है।
बाजार में उपलब्ध क्लीनिंग स्प्रे भी कंबलों की सफाई का एक बेहतर विकल्प है। इसे कंबल पर छिड़ककर हल्के हाथों से साफ करें। इससे कंबल साफ होने के साथ-साथ ताजगी भरे भी रहते हैं और इन्हें सुखाने की जरूरत नहीं पड़ती।
अगर कंबल में गहरी सफाई की आवश्यकता नहीं है, तो इसे खुली हवा में झाड़कर साफ किया जा सकता है। बाहर ले जाकर कंबल को झाड़ने से उसमें छुपी धूल और गंदगी बाहर निकल जाती है। यह एक आसान और तेज़ तरीका है। इन घरेलू उपायों से सर्दियों में कंबलों की सफाई आसान हो जाती है। समय-समय पर इन तरीकों का उपयोग करने से कंबल साफ, ताजगी भरे और लंबे समय तक उपयोग के लिए तैयार रहते हैं।
ये भी पढ़ें: सर्दी के मौसम में नहीं झड़ेंगे बाल, न ही होगा डैंड्रफ, अपनाएं ये आसान टिप्स