Home > लाइफस्टाइल > आपके शरीर से गायब हो रहे हैं तिल! जान लें कितना खतरनाक है आपकी जिंदगी के लिए

आपके शरीर से गायब हो रहे हैं तिल! जान लें कितना खतरनाक है आपकी जिंदगी के लिए

शुरुआती दौर में पता चलने पर मेलानोमा का इलाज लगभग हमेशा संभव होता है – लेकिन समय के साथ इसका इलाज करना बहुत मुश्किल हो जाता है.

By: JP Yadav | Published: June 30, 2026 5:24:13 PM IST



भारत के अलावा पूरे यूरोप में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है. ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स शरीर पर उन खास निशानों, पपड़ी और धब्बों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको कभी नजरअंदाज़ नहीं करना चाहिए. कहीं बार लोग तिल (Moles) समझकर शरीर पर पड़े निशानों को नजरअंदाज करते हैं और यह बाद में जानलेवा कैंसर तक में तब्दील हो जाता है. फिलहाल ब्रिटेन स्किन कैंसर के संकट की चपेट में है.  इसके मामले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं. यहां हम बताएंगे कैंसर 

मेलानोमा (Melanoma)

यह स्किन कैंसर का सबसे खतरनाक रूप है  और यह ब्रिटेन में अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है. हर साल लगभग 21,000 ब्रिटिश लोगों में इसका पता चलता है.  UK में  कैंसर स्पेशलिस्ट्स ने चेतावनी दी है कि कैंसर के मामले 2040 तक बढ़कर 26,500 प्रति वर्ष हो सकते हैं. वहीं, हर साल लगभग 200,000 नॉन-मेलानोमा स्किन कैंसर का इलाज किया जाता है. 1990 के दशक के बाद से इनकी संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई है.

ब्रिटेन में रिकॉर्ड बना रहे कैंसर के मामले

कैंसर रिसर्च UK का कहना है कि स्किन कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी मुख्य रूप से UK की बढ़ती और उम्रदराज़ होती आबादी को दर्शाती है. लेकिन, चैरिटी के अनुसार, इनमें से ज़्यादातर मामलों को रोका जा सकता है. यह चेतावनी UK में हीटवेव (लू) के बीच आई है, जिसमें मेट ऑफिस के फोरकास्टर्स ने बुधवार और गुरुवार के लिए एक दुर्लभ ‘रेड वेदर वॉर्निंग’ जारी की है, जो ‘स्वस्थ लोगों के लिए भी जान का खतरा’ बताती है. बताया जा रहा है कि ब्रिटेन में भीषण गर्मी के बीच, स्किन कैंसर के एक प्रकार ‘मेलानोमा’ के मामले अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं.

सफ़ेद धब्बों और गायब होते तिल पर नज़र रखें

ज़्यादातर मेलानोमा का पता तब चलता है जब वे नए तिल के रूप में या पहले से मौजूद तिल में बदलाव के तौर पर दिखते हैं. आमतौर पर उन जगहों पर जो धूप के संपर्क में रहती हैं, ऐसा ‘द लंदन क्लिनिक’ के कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. क्रिस्टोफर रोलैंड पेन का कहना है.  विशषेज्ञों के मुताबिक, जो तिल सिकुड़ जाता है या गायब हो जाता है, वह खतरे का एक कम स्पष्ट – और अक्सर नज़रअंदाज़ किया जाने वाला – संकेत हो सकता है 

डॉ. रोलैंड पेन बताते हैं- ‘अमेलानोटिक मेलानोमा गुलाबी या असल में साफ़ और रंगहीन दिख सकते हैं, जिससे उन्हें पहचानना बहुत मुश्किल हो जाता है. इससे बीमारी का पता चलने में देरी हो सकती है, जिसके नतीजे जानलेवा हो सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Operation Sindoor 2025: एक साल बाद भारत सरकार ने बताए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए 6 सैनिकों के नाम

Tags:
Advertisement